लंबे समय के बाद आमिर खान ने बॉलीवुड में कमबैक कर लिया है। एक्टर की फिल्म सितारे जमीन पर है कमाल कर रही है। फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और अभी भी यह आगे बढ़ रही है। आमिर खान के आने से बाकि फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी असर पड़ा है। बॉलीवुड ही नहीं साउथ की फिल्मों के दर्शक भी आमिर खान ने अपनी तरफ मोड लिए। आइए बताते हैं किन फिल्मों को नुकसान हुआ।
अनुराग बसु की फिल्म "मेट्रो इन दिनों" जल्द ही रिलीज होने जा रही है। फिल्म इस हफ्ते आएगी। इस रोमांटिक मूवी का जोर-शोर से प्रमोशन चल रहा है। हालांकि जिस हिसाब से सितारे जमीन पर ग्रो कर रही है उसके आगे ये मूवी ज्यादा दिन नहीं टिक पाएगी।
सोनाक्षी सिन्हा की निकिता रॉय पहले ही रिलीज से पोस्टपोन हो चुकी है। मेकर्स को स्क्रीन मिलने में परेशानी हो रही थी। बेशक से सितारे जमीन पर है के आगे यह फिल्म को टिक नहीं पाएगी।
काजोल देवगन की मूवी मां इन दिनों थिएटर की स्क्रीन पर लगी है। फिल्म अच्छी कमाई कर सकती थी अगर उसके आगे आमिर खान की सितारे जमीन पर न होती तो। मां ने अबतक 19 करोड़ कमाए हैं।
अभिनेता धनुष की फिल्म कुबेरा से दर्शकों को काफी उम्मीद थी। फिल्म 19 जून को रिलीज हुई थी। इसने अभी तक 80 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म सिनेमाघरों से लगभग हट चुकी है।
राजकुमार राव की मूवी मालिक 11 जुलाई को रिलीज हो रही है। फिल्म का ट्रेलर जबरदस्त लग रहा है। हालांकि यह फिल्म क्या कमाल करती है इसका पता लगाना थोड़ा मुश्किल है।
200 करोड़ के बजट में बनी फिल्म कन्नप्पा भी सितारे जमीन पर है का मुकाबला नहीं कर पा रही। प्रभास-अक्षय कुमार की ये फिल्म तीन दिन में 20 करोड़ कमा पाई है। जो आगे चलकर कम होने वाले हैं। फिल्म का क्रेज खास नजर नहीं आ रहा।