Stars Spotted Today: बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे आज, 24 जून को पैपराजी के कैमरों में नजर आए। अक्षय कुमार अपने कूल और स्टाइलिश अंदाज में दिखाई दिए, जबकि आमिर खान का नया लुक सोशल मीडिया पर चर्चा में बन गया। कियारा आडवाणी और तमन्ना भाटिया ने भी अपने शानदार लुक से लोगों का ध्यान खींचा। वहीं, साउथ सुपरस्टार महेश बाबू अपने परिवार के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इन सितारों की तस्वीरें और वीडियो पूरे दिन सोशल मीडिया पर छाए रहे और फैंस ने भी उनके लुक्स पर जमकर प्यार लुटाया।
आमिर खान इस तस्वीर में पैप्स को नमस्ते करते हुए नजर आए। आमिर खान की इस सादगी को देखने को बाद लोग उनके दीवाने हो गए।
एक्टर टाइगर श्रॉफ आज अपने नए लुक में नजर आए। टाइगर श्रॉफ अपने इस लुक में काफी हैंडसम लग रहे थे। टाइगर श्रॉफ का ये लुक खूब वायरल हो रहा है।
एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया आज कूल लुक में नजर आईं। तमन्ना भाटिया के इस लुक को देखने के बाद लोग बस उन्हें देखते रह गए।
एक्ट्रेस कियारा आडवाणी नए अंदाज में नजर आईं। कियारा आडवाणी का नया लुक लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है।
एक्टर महेश बाबू आज अपने परिवार के साथ नजर आए। एयरपोर्ट से सामने आई महेश बाबू और उनके परिवार की फोटोज सोशल मीडिया पर छा गईं।
एक्टर अक्षय कुमार आज अपनी फिल्म वेलकम टू जंगल का प्रमोशन करते हुए नजर आए। एक्टर अक्षय कुमार इस दौरान चश्मा लगाए दिखाई दिए।