Hrithik Roshan's Rejected Movies: साल 2000 में ऋतिक रोशन ने फिल्म 'कहो ना... प्यार है' से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। इस मूवी का निर्देशन ऋतिक के पिता राकेश रोशन किया था। फिल्म में अमीषा पटेल संग उनकी जोड़ी को फैन्स ने खूब पसंद भी किया। इस मूवी की सफलता के बाद ऋतिक रोशन ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और कई सुपरहिट मूवीज दीं। अपने अब तक फिल्मी करियर में ऋतिक रोशन ने ऐसी कई फिल्मों को ठुकराया, जो बाद में जाकर ब्लॉकबस्टर साबित हुईं। इन फिल्मों को ना कहने का पछतावा आज भी ऋतिक रोशन को होता है। आइए ऋतिक रोशन द्वारा ठुकराई गई फिल्मों की लिस्ट पर डालें एक नजर...
आशुतोष गोवारिकर ने फिल्म 'स्वदेश' के लिए सबसे पहले ऋतिक रोशन को फाइनल किया था। निर्देशक के साथ ऋतिक रोशन के तालमेल सही नहीं बैठे और यह मूवी शाहरुख खान के हिस्से चली गई। शाहरुख खान को इस मूवी के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था।
राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी ब्लॉकबस्टर कॉमेडी-ड्रामा फिल्म '3 इडियट्स' में आमिर खान का किरदार सबसे पहले ऋतिक रोशन को ऑफर हुआ था लेकिन अभिनेता ने इसे करने से मना कर दिया था।
आशुतोष गोवारिकर ने ऑस्कर-नामांकित फिल्म 'लगान' में ऋतिक रोशन को लेने का मन बनाया था। ऋतिक रोशन के ना बोलने के बाद आशुतोष ने फिल्म में आमिर खान को कास्ट कर लिया।
राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'रंग दे बसंती' में करण सिंघानिया का रोल ऋतिक रोशन को ऑफर किया गया था। इस रोल को ऋतिक के ना कहने के बाद यह साउथ एक्टर सिद्धार्थ के पास चला गया।
फरहान अख्तर ने सबसे पहले ऋतिक रोशन को आमिर खान की भूमिका के लिए चुना था लेकिन उन्होंने यह करने से मना कर दिया था। यह मूवी बाद में सुपरहिट साबित हुई।
साउथ सुपरस्टार प्रभास कभी भी एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली' के लिए पहली पसंद नहीं थे। यह मूवी ऋतिक रोशन को ऑफर हुई थी। इसे ठुकराने का ऋतिक रोशन को आज भी अफसोस है।