ये तो आपको पता ही होगा कि भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। भौगोलिक रूप से देखा जाए तो भारत एक तरफ हिमालय और तीन तरफ से समुद्र से घिरा हुआ है।
रिपोर्ट्स की मानें तो भारत के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रद्रेशों की सीमाएं समुद्री तट से टकराती हैं। लेकिन क्या आप एक ऐसे शहर के बारे में जानते हैं, जिसकी सीमा तीन समुद्र को छूती है।
इस तरह के सवाल यूपीएससी व एसएससी समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं में भी पूछ लिए जाते हैं। ऐसे में अगर आपको नहीं पता तो हम इस सवाल का सही जवाब बताने जा रहे हैं।
भारत के दक्षिण में स्थित तमिलनाडु राज्य में कन्याकुमारी शहर की सीमा तीन समुद्रों को छूती है। कन्याकुमारी दक्षिण में हिन्द महासागर, पूर्व में बंगाल की खाड़ी और पश्चिम में अरब सागर को छूता है।
इन सागरों के मिलन की वजह से कन्याकुमारी को त्रिवेणी संगम भी कहा जाता है। ऐसा बताया जाता है कि इस शहर का नाम भगवान कृष्ण की बहन देवी कन्याकुमारी के नाम पर पड़ा है।