यूपी में किस जिले को कहते हैं 'डैम डिस्ट्रिक्ट', कितनी है बांधों की संख्या

Dam District of UP: क्षेत्रफल की नजर से उत्तर प्रदेश देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जिसका क्षेत्रफल लगभग 2,40,928 वर्ग किलोमीटर है। यह भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य भी है। 2011 की जनगणना के अनुसार यहां की आबादी करीब 19.98 करोड़ थी। अपनी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और ऐतिहासिक विरासत के कारण यह राज्य और यहां के जिले देश में एक खास पहचान रखते हैं। इन जिलों में एक ऐसा भी जिला है, जिसे डैम डिस्ट्रिक्ट कहा जाता है।

Authored by: नीलाक्ष सिंहUpdated May 7 2026, 10:25 IST
यूपी में किस जिले को कहते हैं 'डैम डिस्ट्रिक्ट', कितनी है बांधों की संख्या01 / 07

यूपी में किस जिले को कहते हैं 'डैम डिस्ट्रिक्ट', कितनी है बांधों की संख्या

डैम डिस्ट्रिक्ट, क्या आपने इस बारे में पढ़ा है? हम बात कर रहे हैं, यूपी के एक ऐसे जिले के बारे में जहां इतने ज्यादा डैम हैं कि इसे डैम डिस्ट्रिक्ट कहा जाता है। कई बार इस तरह के सवाल प्रतियोगी परीक्षा में पूछे जाते हैं, इसलिए पूरा लेख देखें(image - chatgpt)

उत्तर प्रदेश का गठनImage Credit : Canva02 / 07

उत्तर प्रदेश का गठन

यूपी की बात हो तो पहले इसका गठन और नाम के इतिहास के बारे में जान लेते हैं। आज का उत्तर प्रदेश पहले “उत्तर-पश्चिम प्रांत” के नाम से जाना जाता था। बाद में ब्रिटिश शासन के दौरान इसका नाम बदलकर “संयुक्त प्रांत” कर दिया गया। स्वतंत्रता के बाद 24 जनवरी 1950 को इसे आधिकारिक रूप से 'उत्तर प्रदेश' नाम दिया गया।

सबसे अधिक जिलों वाला राज्यImage Credit : Canva03 / 07

सबसे अधिक जिलों वाला राज्य

उत्तर प्रदेश देश का वह राज्य है, जहां सबसे ज्यादा जिले हैं। यहां कुल 75 जिले मौजूद हैं, जिन्हें 18 मंडलों में बांटा गया है। ये मंडल चार प्रमुख क्षेत्रों - पूर्वांचल, मध्यांचल, पश्चिमांचल और बुंदेलखंड में विभाजित हैं।

350 से ज्यादा तहसीलImage Credit : Canva04 / 07

350 से ज्यादा तहसील

राज्य में 350 से अधिक तहसील, कई नगर निगम, विकास प्राधिकरण, नगर पंचायतें और हजारों ग्राम पंचायतें प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाती हैं।

‘बांधों का जिला’ कौन सा है?Image Credit : Canva05 / 07

‘बांधों का जिला’ कौन सा है?

बहुत कम लोग जानते हैं कि उत्तर प्रदेश में एक ऐसा जिला भी है, जिसे “बांधों का जिला” कहा जाता है। यह जिला है ललितपुर।

सबसे बड़ा बांध - गोविंद सागरImage Credit : Canva06 / 07

सबसे बड़ा बांध - गोविंद सागर

ललितपुर का सबसे प्रमुख बांध गोविंद सागर बांध है, जो सहजाद नदी पर बना है। इसका निर्माण 1947 से 1953 के बीच हुआ था। यह बांध लगभग 18.2 मीटर ऊंचा है और इसके जल का उपयोग नहरों के जरिए खेती के लिए किया जाता है। इसका नाम उस समय के मुख्यमंत्री गोविंद बल्लभ पंत के सम्मान में रखा गया था।

क्यों कहा जाता है बांधों का जिला?Image Credit : Canva07 / 07

क्यों कहा जाता है बांधों का जिला?

ललितपुर में सबसे अधिक बांध हैं। यहां कुल लगभग 14 बांध स्थित हैं। जिले से होते हुए तीन प्रमुख और कई सहायक नदियां बहती हैं, जिन पर ये बांध निर्मित हैं। यही कारण है कि इसे “बांधों का जिला” कहा जाता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!