दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज का नाम सबसे ज्यादा लेडी IAS-IPS देने की लिस्ट में टॉप पर है। इस कॉलेज से आईएएस टीना डाबी और उनकी बहन IAS रिया डाबी ने भी पढ़ाई की है। वहीं, मशहूर लेडी आईपीएस आशना चौधरी, IAS ऑफिसर अनन्या सिंह समेत कई टॉपर इस कॉलेज की स्टूडेंट रही हैं।
दिल्ली यूनिवर्सिटी से संबंद्ध सेंट स्टीफंस कॉलेज भी यूपीएससी टॉपर देने के लिए मशहूर है। इस कॉलेज का माहौल ही छात्रों को एनालिटिकल थिंकिंग और प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल दे देता है। यहां के स्टूडेंट्स भी अच्छी संख्या में UPSC क्रैक कर चुके हैं।
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी का नाम भी सिविल सर्वेंट पैदा करने में सबसे ऊपर आता है। इस यूनिवर्सिटी में कई IAS, PCS फैकल्टी के तौर पर आते हैं। यूनिवर्सिटी अपने स्टूडेंट्स को सिविल सर्विस के लिए स्पेशलाइज्ड कोर्स भी कराता है।
दिल्ली यूनिवर्सिटी से संबंद्ध रखने वाला मिरांडा हाउस कॉलेज भी यूपीएससी टॉपर देने में काफी आगे है। राजधानी दिल्ली में स्थित मिरांडा हाउस कॉलेज को देश का नंबर 1 कॉलेज कहा जाता है। पिछले कई सालों से NIRF Ranking में टॉप कॉलेजों की लिस्ट में इसे पहला स्थान प्राप्त है। इस कॉलेज से कई यूपीएससी टॉपर निकले हैं।
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से भी हर साल यूपीएससी टॉपर निकलते हैं। इस साल भी बीएचयू IMS की छात्रा अदिती उपाध्याय ने UPSC क्रैक कर IPS सर्विस हासिल किया है।
इन कॉलेजों के अलावा भी कई ऐसे कॉलेज हैं जहां से हर साल UPSC क्रैक करने वाले निकलते ही हैं। इनमें JNU, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, हिंदू कॉलेज, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, IIT दिल्ली, IIT कानपुर जैसे कॉलेजों का नाम है।