यूपी पीसीएस की ट्रेनिंग कितने दिन की होती है, जानें IAS ऑफिसर्स से कितनी अलग

What Is The Training Period Of SDM: यूपी पीसीएस की परीक्षा राज्य स्तर की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। हर साल लाखों की संख्या में अभ्यर्थी यूपी पीसीएस की परीक्षा में शामिल होते हैं। हालांकि सेलेक्शन महज कुछ ही उम्मीदवारों का होता है। अपने आप में यह नौकरी रुतबेदार, शक्तिशाली और सम्मानित मानी जाती है। ऐसे में क्या आप जानते हैं यूपी पीसीएस की ट्रेनिंग कितने दिन की होती है। अगर आप भी नहीं जानते हैं तो यहां जान लीजिए।

Authored by: आदित्य सिंहUpdated Jun 26 2026, 11:58 IST
यूपी पीसीएस का सेलेक्शन कैसे होता हैImage Credit : Twitter01 / 07

यूपी पीसीएस का सेलेक्शन कैसे होता है

यूपी पीसीएस के लिए अभ्यर्थियों को कड़ी मेहनत व संघर्ष के दौर से गुजरना होता है। यहां प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मेन्स परीक्षा के लिए पात्र माना जाता है। इसके बाद इंटरव्यू के दौर से गुजरना होता है।

यूपी पीसीएस की ट्रैनिंग कितने दिन की होती हैImage Credit : Twitter02 / 07

यूपी पीसीएस की ट्रैनिंग कितने दिन की होती है

ऐसे में क्या आप जानते हैं कि यूपी पीसीएस की ट्रेनिंग कितने दिन की होती है। यह ट्रेनिंग आईएएस ऑफिसर्स से कितना अलग होता है यहां जान लीजिए।

लखनऊ में यहां होती है ट्रेनिंगImage Credit : Twitter03 / 07

लखनऊ में यहां होती है ट्रेनिंग

बता दें यूपी पीसीएस अधिकारियों जैसे एसडीएम, बीडीओ और एआरटीओ की मुख्य ट्रेनिंग लखनऊ के अलीगज स्थित उत्तर प्रदेश प्रशासन और प्रबंधन अकादमी में होती है।

डीएसपी की ट्रेनिंग यहां होती हैImage Credit : Twitter04 / 07

डीएसपी की ट्रेनिंग यहां होती है

इसके अलावा यूपी पुलिस सेवा (PPS/DSP) के लिए चुने गए अधिकारियों की ट्रेनिंग डॉ. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी में होती है।

यह सिखाया जाता हैImage Credit : Twitter05 / 07

यह सिखाया जाता है

भारतीय संविधान, उत्तर प्रदेश का राजस्व कानून (Land Revenue Code), आपदा प्रबंधन और जनसंपर्क सिखाया जाता है

कितने दिन तक होती है पीसीएस ऑफिसर की ट्रेनिंगImage Credit : Twitter06 / 07

कितने दिन तक होती है पीसीएस ऑफिसर की ट्रेनिंग

इस अफसरों की ट्रेनिंग कुल लगभग 12 से 18 महीने की होती है। यहां अफसरों को ट्रेनिंग के दौरान अफसरों को फाउंडेशन कोर्स करवाया जाता है। इसमें आपदा प्रबंधन और जनसंपर्क, भारतीय संविधा व उत्तर प्रदेश का राजस्व कानून विषय शामिल होता है।

पीसीएस ऑफिसर की सैलरी कितनी होती हैImage Credit : Twitter07 / 07

पीसीएस ऑफिसर की सैलरी कितनी होती है

पीसीएस ऑफिसर के सैलरी की बात करें तो यूपी पीसीएस ऑफिसर को शुरुआत में सातवें वेतन आयोग के तहत 56000 रुपये प्रतिमाह दिया जाता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!