राफेल फाइटर जेट की फुल स्पीड कितनी होती है, पंखों में फिट होती हैं 6 मिसाइलें

What Is The Rafale Fighter Jet Top Speed, Rafale Fighter Jet ki Speed Kitni hai: बालाकोट एयर स्ट्राइक से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक भारतीय वायुसेना के प्रचंड प्रहार को दुश्मन से लेकर पूरी दुनिया ने देखा। आज इंडियनफोर्स दुनिया की सबसे ताकतवर वायुसेना में से एक है। पीआईबी की एक रिपोर्ट की मानें तो साल 2030 तक भारत के पास कुल 62 राफेल जेट होंगे, जिसमें 26 राफेल एम विमान शामिल हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि राफेल फाइटर जेट की फुल स्पीड कितनी होती है। इसके पंखों में करीब 6 मिसाइलें फिट होती हैं। अगर आप भी नहीं जानते हैं कि राफेल की फुल स्पीड कितनी होती है तो यहां जान लीजिए।

Authored by: आदित्य सिंहUpdated Feb 5 2026, 07:40 IST
राफेल फाइटर जेट की फुल स्पीड कितनी होती हैImage Credit : Twitter01 / 07

राफेल फाइटर जेट की फुल स्पीड कितनी होती है

ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने राफेल फाइट जेट्स से पाकिस्तान के 9 ठिकानों को तबाह किया था। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि तेजस फाइटर जेट की फुल स्पीड कितनी होती है।

कहा जाता है आसमान का बाहुबलीImage Credit : Twitter02 / 07

कहा जाता है आसमान का बाहुबली

राफेल को आसमान का बाहुबली कहा जाता है। यह आसमान में करीब 50 हजार फीट की ऊंचाई तक उड़ सकता है। कहा जाता जाता है कि एक राफेल जेट एक बार में 6 हैमर मिसाइलों को एकसाथ ले जा सकता है, जिससे यह 6 टारगेट फिक्स करता है।

इतनी होती है राफेल फाइटर जेट की स्पीडImage Credit : Twitter03 / 07

इतनी होती है राफेल फाइटर जेट की स्पीड

बता दें राफेल की गति 2202 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसकी रेंज 3700 किलोमीटर है। साथ ही इसकी फ्यूल कैपेसिटी 11,202 लीटर है। इस फाइटर जेट में हवा में ही ईंधन भरा जा सकता है, जिससे इसकी रेंज और भी ज्यादा बढ़ाई जा सकती है।

कहां बना है ये फाइटर जेटImage Credit : Twitter04 / 07

कहां बना है ये फाइटर जेट

राफेल फाइटर जेट फ्रांस में बना है। इसे डसॉल्ट एविएशन द्वारा डिजाइन किया गया है। यह अपने साथ हैमर और मीटिओर मिसाइलों को ले जा सकता है। इसके अलावा इसमें 30 मिमी की एक गन भी लगी होती है।

इसमें लगा होता है स्मार्ट सेंसरImage Credit : Twitter05 / 07

इसमें लगा होता है स्मार्ट सेंसर

राफेल में कई तरह के स्मार्ट सेंसर भी लगे होते हैं, जो कई कई सौ किलोमीटर पहले ही दुश्मनों से आगाह कर देता है। साथ ही इसमें एक कंप्यूटर स्क्रीन भी लगा होता है, जो पायलट को डायरेक्शन देता है।

हवा और जमीन दोनों पर मारने की क्षमताImage Credit : Twitter06 / 07

हवा और जमीन दोनों पर मारने की क्षमता

यह हवा से हवा और हवा से जमीन पर मार करने वाली अत्याधुनिक मिसाइलों से लैस है। यह विमान खराब मौसम और रात के समय भी पूरी क्षमता से उड़ान भर सकता है।

इन देशों के पास भी है राफेलImage Credit : Twitter07 / 07

इन देशों के पास भी है राफेल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत के अलावा क्रोएशिया, मिस्र, ग्रीस और कतर को भी फ्रांस ने राफेल दिया है। यह विमान अपनी कम मेंटेनेंस और कम कीमत के लिए भी जाना जाता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!