एसडीएम और एसडीए शब्द सुनने में एक जैसे लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एसडीएस और एसडीओ में क्या अंतर होता है। दोनों में कौन ज्यादा पावरफुल होता है।
बता दें एसडीएम का फुलफॉर्म सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (Sub Divisional Magistrate) और SDO सब डिविजनल ऑफिसर (Sub Divisional Officer) होता है।
SDM एक प्रमुख प्रशासनिक एवं न्यायिक अधिकारी होता है। यह पद IAS या राज्य सिविल सेवा के अधिकारी को दिया जाता है। एक एसडीएम अपने उपखंड का सर्वोच्च अधिकारी होता है। अपने उपखंड की कानून व्यवस्था बनाए रखने की मुख्य जिम्मेदारी होती है।
इसके अलावा एसडीएम का कार्य शांति व्यवस्था बनाए रखना, धारा 144 लागू करना, भूमि विवादों का निपटारा, प्रमाण पत्र जारी करना (जाति, आय, निवास) व आपदा प्रबंधन औऱ चुनाव संबंधी कार्यों की देखरेख करना होता है।
वहीं एसडीओ एक विभागीय अधिकारी होता है। यह किसी विशेष विाग से संबंधित प्रशासनिक या तकनीकी कार्यों की देखरेख करते हैं।
बता दें एसडीओ का पद कई विभागों में होता है। जैसे सिंचाई विभाग, बिजली विभाग, राजस्व व लोक निर्माण विभाग में।
आसान शब्दों में कहें तो एसडीएम पूरे उपखंड का प्रशासनिक अधिकारी होता है, जबकि एसडीओ केवल अपने विभाग का अधिकारी होता है।