UP Board Topper:पापा ठेकेदार और मम्मी गृहिणी, बेटी 98.50 प्रतिशत लाकर बनी यूपी बोर्ड टॉपर

UP Board result 2025 Meet Prachi Nigam UP Board 10th topper 2024: यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में बीते वर्ष सीतापुर के सीता बाल इंटर कॉलेज की छात्रा प्राची निगम ने 98.50 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया था। प्राची निगम ने बताया कि वह इंजीनियर बनना चाहती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उनका साइंस में मन लगता है।

Authored by: कुलदीप राघवUpdated Apr 25 2025, 06:51 IST
यूपी बोर्ड टॉपर Image Credit : Instagram01 / 07

यूपी बोर्ड टॉपर

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्र बाकियों को प्रेरणा देने का काम करते हैं।

टॉपर प्राची निगम Image Credit : Instagram02 / 07

टॉपर प्राची निगम

बीते साल 10वीं में प्राची निगम (Prachi Nigam Marks) ने प्रदेश में पहला स्थान लाकर इतिहास रच दिया था। रिजल्ट जारी होने के बाद कई दिन तक प्राची निगम की चर्चा होती रही थी।

हासिल किए थे इतने नंबर Image Credit : Instagram03 / 07

हासिल किए थे इतने नंबर

2024 में यूपी बोर्ड (UP Board 10th Result) 10वीं की परीक्षा में सीतापुर के सीता बाल इंटर कॉलेज की छात्रा प्राची निगम ने 98.50 प्रतिशत अंक हासिल किए थे।

किस विषय में कितने नंबर Image Credit : Instagram04 / 07

किस विषय में कितने नंबर

प्राची निगम में हिंदी में 97, इंग्लिश में 97, गणित में 100, विज्ञान (Science) में 100, सामाजिक विज्ञान में 97 और ड्रॉइंग (Art) में 100 नंबर हासिल किए थे।

ऐसा है परिवार Image Credit : Instagram05 / 07

ऐसा है परिवार

यूपी बोर्ड 10वीं की टॉपर प्राची निगम के पिता चंद्र प्रकाश निगम एक ठेकेदार हैं और उनकी मां ममता निगम एक गृहिणी हैं।

कितने घंटे स्टडी Image Credit : Instagram06 / 07

कितने घंटे स्टडी

इंजीनियर बनने का सपना संजोने वाली प्राची ने बताया कि पढ़ाई के घंटे नहीं बल्कि लगन होनी जरूरी है। मैंने पांच-छह घंटे योजनाबद्ध तरीके से नियमित पढ़ाई की थी।

बनना चाहती है इंजीनियर Image Credit : Instagram07 / 07

बनना चाहती है इंजीनियर

प्राची निगम ने बताया कि वह इंजीनियर बनना चाहती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उनका साइंस में मन लगता है। प्राची ने और टॉपर्स की तरह नहीं कहा कि उसे आईएएस या आईपीएस बनना है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!