आप हैरान हो जाएंगे कि एक छोटा सा कीट देश व दुनिया में सबसे ज्यादा मौतो का कारण हो सकता है।
इस छोटे से कीट का नाम मच्छर है, यह कीड़ा दिखने में छोटा सूक्ष्य या मामूली हो सकता है, लेकिन इसकी वजह से सबसे ज्यादा बीमारी व मौत का जोखिम बना रहता है।
W.H.O पर मौजूद जानकारी के अनुसार, मच्छरों से केवल मलेरिया जैसी घातक बीमारियों को डर नहीं होता।
वेस्ट नाइल, पीला बुखार, जीका, चिकनगुनिया और लसीका फाइलेरिया नाम की भी जान लेवा बीमारियों का घर है ये जीव।
मच्छर दुनिया का सबसे खतरनाक कीट है। ये पूरी दुनिया में किसी भी दूसरे जीव से ज्यादा लोगों को मारता है। ये अपने आकार की वजह से हर जगह पहुंच सकते हैं, cdc.gov पर मौजूद एक जानकारी के अनुसार, दुनिया भर में 3,700 से ज्यादा तरह के मच्छर पाए जा सकते हैं