आईएएस सौम्या शर्मा मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं। उनके IAS बनने का सफर बेहद दर्द भरा है। बेहद साधारण परिवार से आने वाली सौम्या की सफलता की कहानी लाखों युवाओं को प्रेरित करने वाली है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि शुरू से पढ़ाई में अव्वल सौम्या शर्मा जब महज 16 साल की थीं तो अचानक उनके सुनने की क्षमता चली गई। सौम्या 90 से 95 प्रतिशत सुनने की क्षमता खो चुकी थीं।
सुनने की क्षमता खो जाने के चलते सौम्या डिप्रेशन की शिकार हो गईं। परिवार और दोस्तों के सपोर्ट से उन्होंने खुद को संभाला और इस बात को स्वीकार कर लिया कि उन्हें आगी की जिंदगी ऐसे ही जीनी है।
अब सौम्या हियरिंग ऐड की सहायता से सुनती हैं। उन्होंने दिल्ली के नेशनल लॉ स्कूल में एडमिशन लिया और वकालत की पढ़ाई के साथ UPSC की तैयारी भी की।
सौम्या ने साल 2017 में मात्र 23 साल की उम्र में अपने पहले ही प्रयास में परीक्षा पास कर ली। सौम्या को ऑल ओवर इंडिया रैंक 9 प्राप्त हुआ। वो IAS सर्विस के लिए चुनी गईं।
एक इंटरव्यू में सौम्या बताती हैं कि महज 4 महीने की तैयारी में उन्होंने UPSC परीक्षा पास की है। इसके लिए उन्होंने ओल्ड पेपर और मॉक टेस्ट सॉल्व किया। साथ ही NCERT Books से पढ़ाई की।
सौम्या की शादी भी IPS Officer अर्चित चांडक से हुई है। अर्चित महाराष्ट्र के नागपुर में डीसीपी पद पर तैनात हैं। उन्होंने IIT दिल्ली से पढ़ाई की है।