KBC में सिर्फ 5 सेकेंड में जवाब देकर छा गईं IAS आशिमा, अमिताभ भी हो गए हैरान

मशहूर टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) हर उम्र के लोगों के दिलों पर राज करता है। शो के होस्ट महानायक अमिताभ बच्चन के अंदाज और शो में पूछे जाने वाले कठिन सवाल सभी को काफी पसंद आते हैं। केबीसी के सीजन 15 की हिस्सा बनीं लेडी IAS आशिमा गोयल ने अमिताभ बच्चन को भी हैरान कर दिया था। आइए IAS आशिमा गोयल के करियर पर नजर डालते हैं।

Authored by: Ravi MallickUpdated Dec 2 2024, 09:29 IST
KBC में IASImage Credit : Twitter01 / 07

KBC में IAS

मशहूर टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति में कई बार IAS-IPS और PCS ऑफिसर को भी हिस्सा बनते देखा गया है। सवाल-जवाब और धनराशि के इस शो में सैकड़ों ऐसे पल हैं जिनकी चर्चाएं होती है। ऐसा ही एक पल सीजन 15 में आया था जब IAS आशिमा गोयल इस शो का हिस्सा बनी थीं।

कौन हैं IAS आशिमा गोयल?Image Credit : Twitter02 / 07

कौन हैं IAS आशिमा गोयल?

IAS आशिमा गोयल हरियाणा के बल्लभगढ़ की रहने वाली हैं। आशिमा एक बेहद मध्यम वर्गीय परिवार से आती हैं। उनके पिता मित्रसेन गोयल एक साइबर कैफे चलाते हैं।

IIT दिल्ली से की पढ़ाईImage Credit : Twitter03 / 07

IIT दिल्ली से की पढ़ाई

बचपन से पढ़ाई में अव्वल आशिमा की स्कूलिंग होम टाउन से ही हुई है। इसके बाद उन्होंने IIT दिल्ली से एमटेक की डिग्री हासिल की। वो बायोटेक केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुकी हैं।

UPSC की तैयारीImage Credit : Twitter04 / 07

UPSC की तैयारी

एमटेक के साथ आशिमा ने यूपीएससी की तैयारी की। आशिमा ने बताया कि उन्होंने सिविल सर्विस की कठिन परीक्षा को अपने दूसरे प्रयास में ही क्रैक कर लिया था।

दो बार UPSC पासImage Credit : Twitter05 / 07

दो बार UPSC पास

आशिमा गोयल ने यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा दो बार क्रैक की है। साल 2019 में पहले प्रयास में उन्हें रैंक 65 प्राप्त हुआ था। इसके बाद साल 2022 में उन्होंने फिर से परीक्षा दी और उन्हें 320 वां रैंक हासिल हुआ था। फिलहाल वो बतौर IAS तैनात हैं।

KBC में एंट्रीImage Credit : Twitter06 / 07

KBC में एंट्री

IAS आशिमा मशहूर टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति में एक कंटेस्टेंट के मदद के लिए गई थीं। यहां उन्होंने सिर्फ 5 सेकेंड में ही सवाल का जवाब देकर सभी को हैरान कर दिया था।

अमिताभ हुए हैरानImage Credit : Twitter07 / 07

अमिताभ हुए हैरान

कंटेस्टेंट अभिनव सिंह की मदद को पहुंची IAS आशिमा से जब एक कठिन सवाल पूछा गया तो ऑप्शन सुनने से पहले ही उन्होंने जवाब दे दिया। इसपर अमिताभ बच्चन भी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाएं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!