आदित्य पांडे यूपीएससी सिविल सर्विस 2022 बैच के आईएएस ऑफिसर हैं। उन्होंने UPSC की परीक्षा रैंक 48 के साथ क्रैक की है। सिविल सर्विस की परीक्षा शानदार रैंक से क्रैक करने के पीछे का कहानी बेहद संघर्ष भरा और रोचक है।
आईएएस आदित्य पांडे मूलरूप से बिहार की राजधानी पटना के करीब बिशुनपुर पकड़ी गांव के रहने वाले हैं। शुरू से पढ़ाई में एवरेज छात्र आदित्य पांडे ने 12वीं की पढ़ाई होम टाउन से की है।
12वीं के बाद उन्होंने पंजाब में स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से बीटेक की डिग्री हासिल की है। इसके बाद उन्होंने IIT रुड़की से एमबीए की किया है। इसके बाद वो प्राइवेट बैंक में नौकरी करने लगे।
आदित्य सिंह बताते हैं कि उन्हें दो बार प्यार में धोखा मिला। पहली बार उन्हें उम्र से बड़ी लड़की से प्यार हुआ। दूसरी बार उनकी दोस्ती 5-6 साल छोटी लड़की से हुई। कुछ समय के बाद लड़की ने यह कहकर उन्हें छोड़ दिया कि वो किसी लायक नहीं हैं।
एक इंटरव्यू में आदित्य कहते हैं कि प्यार में धोखा मिलने के बाद ही उन्होंने सिविल सर्विस में जाने का मन बनाया। उन्होंने चैलेंज किया कि वो आईएएस बनकर ही रहेंगे। इसके बाद वो बैंक की नौकरी छोड़कर UPSC की तैयारी में लग गए।
आदित्य पांडे यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा के दो प्रयासों में फेल हो गए। इसके बाद उन्होंने हार नहीं मानी। अपनी मेहनत और लगन से आदित्य पांडे ने साल 2022 में हुई यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर ली। फिलहाल उनकी पोस्टिंग झारखंड कैडर में है।