SCI Junior Court Attendent Recruitment 2024 के तहत ऐसे लोगों की भर्ती की जानी है, जिन्हें अच्छे से खाना बनाना आता है। इन उम्मीदवारों के पास तीन साल खाना बनाने का अनुभव होना जरूरी है। पद का नाम SCI Junior Court Attendent Recruitment 2024 है।
SCI Junior Court Attendent Recruitment 2024 के तहत कुल 80 पदों को भरा जाएगा। 23 अगस्त से आवेदन शुरू होंगे जबकि 12 सितंबर तक इन पदों के लिए आवेदन किया जा सकेगा।
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 400 रुपये जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पीएच वर्ग के लिए 200 रुपये फीस रखी गई है।
SCI Junior Court Attendent Recruitment 2024 के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 27 वर्ष तक होनी चाहिए। भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं मैट्रिक परीक्षा पास होना चाहिए।, खाना पकाने/पाक कला में 1 वर्ष का डिप्लोमा, औरखाना पकाने का 3 वर्ष का अनुभव
21700 रुपये का मूल वेतन और नियमों के तहत सामान्य भत्ते भी मिलेंगे। एचआरए सहित भत्तों की मौजूदा दर के अनुसार अनुमानित सकल वेतन - 46210/- रुपये प्रति माह होगी।