भारतीय अक्सर बॉलीवुड स्टार्स के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। जब बात स्टार किड्स की हो तो सबसे पहले सवाल उनके स्कूल को लेकर उठता है। ऐसे में आज हम आपको अमिताभ बच्चन की नातिन और शाहरुख के बेटे की एजुकेशन के बारे में बताएंगे।
अमिताभ बच्चन की नातिन यानी श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नवेली नंदा का जन्म 6 दिसंबर 1997 को हुआ था। एजुकेशन की बात करें तो नव्या नवेली ने लंदन के सेवन ओक्स स्कूल से शुरुआती शिक्षा हासिल की है।
नव्या नवेली ने इसके बाद न्यूयॉर्क के फोर्डहम यूनिवर्सिटी से आगे की पढ़ाई की है। यहां से उन्होंने 2016 - 2020 में डिजिटल टेक्नोलॉजी और UX डिजाइन में ग्रेजुएशन किया है। नव्या हेल्थ टेक कंपनी आरा हेल्थ की को-फाउंडर हैं और एक NGO भी चलाती हैं।
वहीं, बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान का जन्म 13 नवंबर 1997 को हुआ था। उनकी शुरुआती पढ़ाई धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से हुई है। यह मुंबई के टॉप स्कूलों में से एक माना जाता है।
नव्या नवेली की तरह ही आर्यन ने भी लंदन के सेवन ओक्स स्कूल से आगे की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने कैलिफोर्निया के स्कूल ऑफ सिनेमैटिक आर्ट्स से बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स, सिनेमैटिक आर्ट्स और टेलीविजन प्रोडक्शन की डिग्री हासिल की है।