बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर की बेटी समायरा कपूर हाल ही में अपने पिता संजय कपूर के निधन के बाद सुर्खियों में हैं। 12 जून 2025 को लंदन में पोलो मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से संजय का निधन हो गया।
संजय और करिश्मा ने साल 2003 में शादी रचाई थी। उनके दो बच्चे हैं - समायरा और कियान।हालांकि, संजय और करिश्मा ने 2014 में तलाक के लिए अर्जी दी और 2016 में कानूनी रूप से दोनों अलग हो गए।
संजय और करिश्मा की बड़ी बेटी समायरा कपूर आमतौर पर मीडिया से दूर रहती हैं। हाल ही में वह अपने पिता के अंतिम संस्कार और प्रार्थना सभा में सार्वजनिक रूप से दिखाई दीं।
ऐसे में लोग समायरा के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं। तो चलिए आज हम आपको उनकी पढ़ाई लिखाई के बारे में बताते हैं।
संजय कपूर और करिश्मा कपूर की बेटी समायरा कपूर का जन्म 11 मार्च 2005 को हुआ था। वर्तमान में वह महज 20 साल की है।
समायरा की लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे, मुंबई से अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की है।
वर्तमान में, वह अमेरिका के मैसाचुसेट्स में टफ्ट्स यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल कर रही हैं। वह 2027 में ग्रैजुएशन पूरी कर लेंगी।