संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा पास करना सबके बस की बात नहीं होती है। कई वर्षों तक परीक्षा देने के बाद इसमें सफलता की संभावना बहुत कम होती है। इस परीक्षा को पास करने के बाद ही आईएएस, आईपीएस बना जाता है।
कुछ युवा इतने प्रतिभाशाली होते हैं कि पहले ही प्रयास में इसे ना केवल क्रैक करते हैं बल्कि टॉप रैंक भी हासिल करते हैं। इन्हीं में से एक हैं आईएएस श्रुति जो वर्तमान में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद की जिलाधिकारी हैं।
मूल रूप से पंजाब की रहने वाली 2011 बैच, यूपी कैडर की IAS ऑफिसर श्रुति ने पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की डिग्री हासिल की है
इंजीनियरिंग के बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू की और अपने पहले ही प्रयास में 16वीं रैंक से UPSC परीक्षा पास करके बनीं हैं।
वह अपर मिशन निदेशक, एनएचएम, नोएडा अथॉरिटी में ACEO, बलरामपुर, फ़तेहपुर जिलों की DM व यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) में ACEO पद पर रह चुकी हैं।
श्रुति सिंह की गिनती प्रदेश के प्रतिभाशाली आईएएस अधिकारियों में होती है।