भारत का सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश, तीन देशों की तरफ जा सकते हैं पैदल

Indias largest Union Territory: भारत में 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं अंडमान-निकोबार, चंडीगढ़, दादरा-नगर हवेली व दमन-दीव, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, लक्षद्वीप और पुडुचेरी। लेकिन इनमें से सबसे बड़ा केंद्रशासित प्रदेश कौन सा है और कहां है? अगर आप भी भूगोल सामान्य ज्ञान पढ़ना पसंद करते हैं तो जानें सबसे छोटे और सबसे बड़े केंद्र शासित प्रदेश के बारे में

Authored by: नीलाक्ष सिंहUpdated Apr 23 2026, 08:43 IST
भारत का सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश, तीन देशों की तरफ जा सकते हैं पैदल01 / 07

भारत का सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश, तीन देशों की तरफ जा सकते हैं पैदल

ज्यादातर लोग भारत के राज्यों के बारे में जानते हैं जबकि केंद्र शासित प्रदेश के बारे में भी जानना उतना ही जरूरी है, जितना कि राज्यों के बारे में पढ़ना। भारत में वर्तमान में 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं, इनमें से सबसे बड़ा और सबसे छोटा कौन सा है आइये जानें (image - chatgpt)

Bharat ka sabse bada kendra shasit pradeshImage Credit : Canva02 / 07

Bharat ka sabse bada kendra shasit pradesh

देश का सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख है। जैसे हर राज्य या यूटी की अपनी संस्कृति, इतिहास और प्राकृतिक सुंदरता है वैसे ही लद्दाख अपने खूबसूरत नजारों के अलावा शांत पहाड़ी के लिए जाना जाता है।

लद्दाख क्यों कहलाता है छोटा तिब्बतImage Credit : Canva03 / 07

लद्दाख क्यों कहलाता है छोटा तिब्बत

लद्दाख इतना सुंदर है, कि इसे भारत का तिब्बत या "छोटा तिब्बत" भी कहा जाता है। लेकिन इसका कारण सिर्फ यहां की सुंदरता नहीं है बल्कि तिब्बत की तरह लद्दाख की गहरी सांस्कृतिक, धार्मिक और भौगोलिक समानताओं के कारण इसे ये नाम मिला।

लद्दाख की विशेषताImage Credit : Canva04 / 07

लद्दाख की विशेषता

यहां की मुख्य विशेषता तिब्बती बौद्ध आबादी होना, पारंपरिक वास्तुकला और ऊंची-ऊंची जगहों वाला भूभाग, जो कि इतना शांत है कि लोग शांति के लिए यहां तक आना पसंद करते हैं।

लद्दाख की दो राजधानीImage Credit : Canva05 / 07

लद्दाख की दो राजधानी

लद्दाख की दो संयुक्त राजधानियां हैं - लेह और कारगिल - जो इस केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासनिक मुख्यालय के रूप में कार्य करती हैं। आमतौर पर लेह को मुख्य राजधानी और सबसे बड़ा नगर माना जाता है, जो ग्रीष्मकालीन राजधानी के रूप में कार्य करता है। जबकि कारगिल अक्सर शीतकालीन राजधानी की भूमिका निभाता है।

किन तीन देशों से है घिराImage Credit : Canva06 / 07

किन तीन देशों से है घिरा

ये तीन देशों के साथ अपनी अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करता है: पाकिस्तान (पश्चिम/गिलगित-बाल्टिस्तान), चीन (उत्तर और पूर्व/शिनजियांग और तिब्बत), और अफगानिस्तान (उत्तर-पश्चिम, अधिकृत वखान कॉरिडोर के रास्ते)।

पड़ोसी राज्यImage Credit : Canva07 / 07

पड़ोसी राज्य

लद्दाख की स्थापना 31 अक्टूबर, 2019 को हुई थी। इसकी भौगोलिक स्थिति अत्यंत रणनीतिक है, और यह भारत के जम्मू और कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश क्षेत्रों से घिरा हुआ है। इसे "छोटा तिब्बत" के अलावा "ऊंचे दर्रों की भूमि" भी कहा जाता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!