​32 डिग्री और 9 भाषाओं का ज्ञान, जानें कितने पढ़े लिखे थे बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर

डॉ. भीमराव अंबेडकर को एक महान समाज सुधारक, राजनीतिज्ञ और भारतीय संविधान के निर्माता के रूप में याद किया जाता है। लेकिन क्या आपको ये पता है कि डॉ. अंबेडकर के पास कुल 32 डिग्रियां थी और उन्हें 9 भाषाओं का ज्ञान भी था।

Curated by: अंकिता पाण्डेयUpdated Apr 14 2025, 17:56 IST
​​​अंबेडकर जयंती​Image Credit : Twitter01 / 05

​​​अंबेडकर जयंती​

​देश में हर साल की तरह इस साल भी 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जा रही है। डॉ. अंबेडकर को एक महान समाज सुधारक, राजनीतिज्ञ और भारतीय संविधान के निर्माता के रूप में याद किया जाता है। ​

​​भारतीय संविधान के जनक​Image Credit : Twitter02 / 05

​​भारतीय संविधान के जनक​

​डॉ. अंबेडकर संविधान ड्राफ्टिंग कमेटी के अध्यक्ष थे। संविधान बनाने में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें भारतीय संविधान का जनक भी कहा जाता है। लेकिन क्या आपको ये पता है कि डॉ. अंबेडकर के पास कुल 32 डिग्रियां थी और उन्हें 9 भाषाओं का ज्ञान भी था।​

​​बचपन से पढ़ाई में तेज​Image Credit : Twitter03 / 05

​​बचपन से पढ़ाई में तेज​

​डॉ. अंबेडकर बचपन से ही पढ़ाई में काफी तेज थे। उन्होंने एल्फिंस्टन स्कूल से शुरुआती शिक्षा हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र में डिग्री प्राप्त की थी।​

​​पढ़ाई के लिए गए विदेश​Image Credit : Twitter04 / 05

​​पढ़ाई के लिए गए विदेश​

​डॉ. अंबेडकर के पढ़ाई का जुनून उन्हें भारत से लेकर अमेरिका और ब्रिटेन तक ले गया। उन्होंने अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी से एमए और पीएचडी की। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से मात्र दो साल तीन महीने में 8 साल की पढ़ाई पूरी कर "डॉक्टर ऑफ साइंस" की डिग्री हासिल की। ​

​​मानद उपाधियों से सम्मानित​Image Credit : Twitter05 / 05

​​मानद उपाधियों से सम्मानित​

​बाद में डॉ. अंबेडकर को कोलंबिया विश्वविद्यालय ने एल.एलडी और उस्मानिया विश्वविद्यालय ने डी. लिट् की मानद उपाधियों से सम्मानित भी किया था।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

लेटेस्ट न्यूज