फिजिक्सवाला के फाउंडर अलख पाण्डेय किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उनके पढ़ाने का अंदाज अन्य टीचरों से काफी अलग और प्रभावशाली है।
देश के लाखों स्टूडेंट्स फिजिक्सवाला से प्रेरणा लेते हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी क्लास की क्लिप या मोटिवेशनल वीडियो को लेकर चर्चा में रहते हैं।
ऐसे ही एक वीडियो में उन्होने बताया है कि एक स्टूडेंट को रात में कितनी देर तक पढ़ना चाहिए। अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो फिजिक्सवाला की ये बात जरूर गांठ बांध लें।
अलख पाण्डेय का कहना है कि पूरे दिन आप जितनी पढ़ाई करते हैं सोने से पहले उसे रिवाइज करना जरूरी है।
अलख के मुताबिक रात में करीब 11:30 बजे से लेकर 1 बजे तक का समय रिवीजन के लिए रख सकते हैं।
उनका कहना है कि अगर आपकी जिंदगी बहुत अच्छी चल रही तो समझ लीजिए की कुछ गलत चल रहा है।
अगर जीवन में कामयाबी पानी है तो इसके लिए आपको संघर्ष करना होगा और कष्ट भी सहने होंगे।