बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा और अमिताभ बच्चन की बहू ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या से काफी अटैच हैं। वह जहां भी जाती हैं, आराध्या को लेकर जाती हैं। यही वजह है कि आराध्या की एजुकेशन के लिए काफी सोच विचार के बाद स्कूल को चुना।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आराध्या बच्चन धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती हैं। नीता अंबानी ने यह स्कूल साल 2003 में शुरू किया था। यह मुंबई के टॉप स्कूलों में से एक है।
यहां बच्चों की ओवरऑल ग्रोथ के लिए कई तरह की एक्टिविटीज भी कराई जाती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस स्कूल की फीस लाखों में है।
इस स्कूल में आराध्या के अलावा तैमूर खान, अबराम और मीशा कपूर सहित कई स्टार किड्स पढ़ते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धीरूभाई अंबानी स्कूल की गिनती देश के सबसे महंगे स्कूल में होती है।
बता दें कि धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल बांद्रा ईस्ट के BKC कॉम्प्लेक्स में स्थित है। इस स्कूल में LKG से लेकर कक्षा 12वीं तक के बच्चों शिक्षा प्रदान की जाती है।
धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में क्लास 11 और 12 की एनुअल फीस – 9.65 लाख रुपये है। 8th से 10th (ICSE board) क्लास तक की फीस 1 लाख 85 हजार रुपए तक है। 8th से 10th (IGCSE Board) क्लास तक की फीस 4 लाख 48 हजार रुपए के बीच है।