सर्दी में गर्मी का एहसास देते हैं ये शहर, नहीं सताएगी ठंड

इन दिनों देश में कड़ाके की ठंड और कोहरे का दोहरा प्रकोप देखने को मिल रहा है। खासतौर पर उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में गलन वाली ठंड से लोगों का बुरा हाल है, जबकि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इस बीच चलिए जानते हैं, सर्दी के इस मौसम में भी गर्मी का एहसास देने वाले शहरों के नाम। इन शहरों में आप आराम से टी-शर्ट में घूम सकते हैं।

Authored by: दिगपाल सिंहUpdated Dec 15 2025, 13:08 IST
दक्षिण भारत01 / 08

दक्षिण भारत

दक्षिण भारत के केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में इन दिनों मौसम काफी अच्छा होता है। यहां दिन का औसत तापमान 27-31 डिग्री सेल्सियस तक रहता है, जबकि रात का तापमान भी बहुत ज्यादा नहीं गिरता है।

अल्लेपी02 / 08

अल्लेपी

केरल के अल्लेपी में दिसंबर के इस महीने में औसत तापमान 22 से 30 डिग्री के बीच रहता है। ऐसे में आप यहां पर ठंड से बचते हुए टी-शर्ट में शान से घूम सकते हैं।

हम्पी03 / 08

हम्पी

जब उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, उस समय कर्नाटक के हम्पी में मौसम काफी सुहावना रहता है। यहां तापमान अपेक्षाकृत गर्म रहता है।

पश्चिमी भारत04 / 08

पश्चिमी भारत

सर्दियों में रहने के लिहाज से पश्चिमी भारत के राज्य भी काफी अच्छे माने जाते हैं। खासतौर पर महाराष्ट्र, गोवा और गुजरात में दिसंबर के इस महीने में औसत तापमान 26-31 डिग्री सेल्सियस तक रहता है।

मुंबई05 / 08

मुंबई

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मौसम इन दिनों अपेक्षाकृत गर्म रहता है। दिसंबर के इस महीने में भी मुंबई का औसत तापमान 31 डिग्री के आसपास रहता है।

गोवा06 / 08

गोवा

समुद्र किनारे बसे गोवा के शहर पणजी में भी इन दिनों मौसम काफी सुहावना रहता है। यहां दिसंबर के महीने में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक रहता है।

अंडमान और निकोबार द्वीप07 / 08

अंडमान और निकोबार द्वीप

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह भी दिसंबर में मौसम के लिहाज से बहुत अच्छी जगह है। सर्दियों के इन दिनों में आप यहां पर सुहावने मौसम का लुत्फ ले सकते हैं।

जैसलमेर08 / 08

जैसलमेर

जैसलमेर में सर्दी के इन दिनों में विशेषतौर पर दिन का तापमान काफी ज्यादा रहता है, जिससे आप यहां आसानी से सैर कर सकते हैं। हालांकि, यहां रात के तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!