यह मॉल तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में है और 1.93 मिलियन स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। यह बहुत ही शानदार मॉल है, जिसमें नेशनल और इंटरनेशनल ब्रांड हैं। यहां के एडवेंचर पार्क और फूड कोर्ट भी लोगों को काफी पसंद आते हैं। (Photo - sarathcitycapitalmall.com)
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लूलू मॉल साल 2022 में शुरू हुआ था, जो 2.2 मिलियन स्क्वायर फीट में बना है। इस मॉल में करीब 300 नेशनल और इंटरनेशनल ब्रांड मौजूद हैं। शानदार हाइपर मार्केट के साथ ही इस मॉल में मल्टी स्क्रीन सिनेमा हॉल और खाने के भी अच्छे विकल्प मौजूद हैं। (Photo - lulumall.in)
लूलू मॉल इसी नाम के ग्रुप से जुड़ा है और केरल के तिरुवनंतपुरम में है और यह 2.2 मिलियन स्क्वायर फीट में फैला है। इस मॉल की शुरुआत 2021 में हुई थी। यह मॉल शहर की पहचान बन गया है। यहां पर कई ब्रांड के साथ ही देश का सबसे बड़ा फूड कोर्ट भी मौजूद है, जिसमें 2500 लोग एक साथ बैठकर भोजन कर सकते हैं। (Photo - lulumall.in)
नोएडा के सेक्टर 18 में मौजूद यह मॉल दिल्ली-एनसीआर का एक लैंडमार्क है। यह मॉल 2 मिलियन स्क्वायर फीट से ज्यादा में फैला है। इस 7 मंजिला मॉल में 330 से ज्यादा स्टोर, 7 स्क्रीन वाला पीवीआर सिनेमा और बहुत बड़ा फूड कोर्ट भी है। (Photo - dlfmallofindia.com)
मुंबई के कुर्ला में फीनिक्स मार्केटसिटी 2.1 मिलियन स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। यहां पर कई तरह के रिटेल आउटलेट मौजूद हैं, जिनमें लग्जरी और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड भी शामिल हैं। यहां मल्टीप्लेक्स और गेमिंग जोन भी हैं। (Photo - phoenixmarketcity.com)
लूलू ग्रुप का यह मॉल केरल के कोच्चि में है। 1.7 मिलियन स्क्वायर फीट में फैला यह मॉल साल 2013 में आम जनता के लिए खुला था। यहां पर 9 स्क्रीन का मल्टीप्लेक्स के साथ ही मनोरंजन के कई अन्य विकल्प भी मौजूद हैं। (Photo - lulumall.in)
NCR के प्रमुख शहर गुरुग्राम में मौजूद एम्बियंस मॉल एक लग्जरी शॉपिंग डेस्टिनेशन है। यह मॉल 1.8 मिलियन स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। यहां पर नेशनल और इंटरनेशनल ब्रांड मौजूद हैं, जहां पर आप हर तरह की शॉपिंग कर सकते हैं। (Photo - ambiencemalls.com)