हो गई लाइट, कैमरा और एक्शन की तैयारी! बनने जा रही नोएडा फिल्म सिटी; फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा

Noida International Film City: उत्तर प्रदेश आगामी सालों में फिल्मी सितारों का अड्डा बनेगा। जी, हां मुंबई जैसा नजारा कुछ ही सालों में नोएडा में भी देखने को मिलेगा। क्योंकि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में प्रस्तावित इंटरनेशनल फिल्म सिटी का शिलान्यास होने जा रहा है। यह इंटरनेशनल फिल्म सिटी (International Film City) यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-21 में स्थित है। आइये जानतें हैं फिल्म सिटी की क्या खासियतें होंगी?

Authored by: पुष्पेंद्र कुमारUpdated Jun 22 2025, 18:34 IST
यूपी में फिल्म सिटी01 / 05

यूपी में फिल्म सिटी

Noida International Film City: फिल्मी सितारों का मुंबई के आलाव अब अगला ठिकाना उत्तर प्रदेश होगा। एनसीआर के नोएडा में फिल्म सिटी के निर्माण की कवायतें तेज हो गई हैं। फिल्म सिटी के शिलान्यास की तारीख की घोषणा हो चुकी है। 26 जून को शाम 5 बजे इंटरनेशनल फिल्म सिटी का शिलान्यास होती ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस आयोजन में फिल्मी सितारों का जमावड़ा लगेगा। कई बड़े चेहरे भी इस समारोह में शामिल होने वाले हैं। इस समारोह के साथ ही फिल्म सिटी के निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत होगी। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का उद्देश्य उत्तर प्रदेश को न सिर्फ भारतीय बल्कि वैश्विक फिल्म निर्माण का प्रमुख केंद्र बनाना है।

​नोएडा फिल्म सिटी की लागत​Image Credit : Istock02 / 05

​नोएडा फिल्म सिटी की लागत​

फिल्म सिटी को यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित किया जाएगा, यह कुल 1,000 एकड़ क्षेत्र में फैली होगी। परियोजना का पहला चरण 230 एकड़ में विकसित किया जाएगा, जिसे तीन सब-फेज में विभाजित किया गया है। पहले सब-फेज में 80 एकड़ भूमि पर फिल्म स्टूडियो, फिल्म इंस्टीट्यूट, प्रोडक्शन हब और अत्याधुनिक बुनियादी सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। निर्माण कार्य को 18 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। काम में देरी की स्थिति में प्रति दिन 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा, ताकि कार्य समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा हो।

​नोएडा फिल्म सिटी का मालिक कौन?​Image Credit : Istock03 / 05

​नोएडा फिल्म सिटी का मालिक कौन?​

फिल्म सिटी का निर्माण बेव्यू ग्रुप और भूटानी ग्रुप के साझे प्रयास से किया जाएगा। इन दोनों ग्रुप्स को परियोजना के विस्तृत लेआउट प्लान तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसे मंजूरी भी मिल चुकी है। इस फिल्म सिटी का लक्ष्य सिर्फ सिनेमा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह रोजगार और पर्यटन के क्षेत्र में भी नए आयाम स्थापित करेगी।

​नोएडा फिल्म सिटी बनेगी रोजगार का अड्डा​Image Credit : Istock04 / 05

​नोएडा फिल्म सिटी बनेगी रोजगार का अड्डा​

हजारों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की उम्मीद है। यह परियोजना यूपी की सांस्कृतिक छवि को भी वैश्विक स्तर पर मजबूत करेगी। शिलान्यास समारोह को लेकर प्रशासन और संबंधित एजेंसियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसमें देश-विदेश की नामचीन फिल्मी हस्तियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे यह आयोजन और भी खास बन जाएगा।

​कैसी होगा फिल्म सिटी का स्टूडियो​Image Credit : Istock05 / 05

​कैसी होगा फिल्म सिटी का स्टूडियो​

फिल्म सिटी में फिल्म स्टूडियो के साथ फिल्म इंस्टिट्यूट, एक्टिंग वर्कशॉप का इनडोर व आउटडोर वर्कशॉप निर्मित होगा। इसके अलावा मनोरंजन पार्क भी विकसित किया जाएगा। इसके स्ट्रक्चर के लिए मुंबई फिल्म सिटी (Mumbai Film City), रामोजी फिल्म सिटी हैदराबाद (Ramo Ji Film City Hyderabad), महबूब स्टूडियो (Mehboob Studio) और कमाल अमरोही (Kamal Amrohi Film Studio) जैसी फिल्म स्टूडियो को ध्यान में रखते हुए डेवलप किया जाएगा। इस फिल्म सिटी को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में मान्यता दी गई है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!