फॉर्च्यून ग्लोबल लिस्ट में रिलायंस-LIC ने कमाल किया है। दोनों कंपनियों को दुनिया की टॉप-100 कंपनियों की लिस्ट में जगह मिली है। रिलायंस इंडस्ट्रीज जहां 86वें स्थान पर रही है। वहीं सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) 12 पायदान चढ़कर 95वें स्थान पर पहुंच गई। इस साल की रैंकिंग में नौ भारतीय कंपनियों को जगह मिली हैं।
रिलायंस इंडस्ट्रीज लगातार 21 साल से इस वैश्विक सूची में अपनी जगह बनाये हुए है। कंपनी का राजस्व पिछले साल 108.8 अरब डॉलर जबकि लाभ 8.4 अरब डॉलर था।इस साल की सूची में 86वें स्थान पर रही है।रिलायंस इंडस्ट्रीज पिछले साल 88वें स्थान पर थी।
बीमा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) 2024 की सूची में 12 पायदान चढ़कर 95वें स्थान पर पहुंच गई
देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) 57 पायदान चढ़कर 178वें स्थान पर पहुंच गया है।
टाटा मोटर्स 66 पायदान ऊपर 271वें स्थान पर जबकि एचडीएफसी बैंक 306वें स्थान और राजेश एक्सपोर्ट्स सूची में 463वें पायदान पर हैं।
अमेरिकी रिटेल कंपनी वॉलमार्ट लगातार 11वें साल पहले पायदान पर बनी हुई है
अमेजन दूसरे स्थान (पिछले साल चौथे स्थान पर) पर है।सूची में सऊदी अरामको चौथे पायदान पर रही जबकि बीते वर्ष यह दूसरे स्थान पर थी
एप्पल सूची में सातवें पायदान पर है। चीन की सरकारी कंपनियों में बिजली इकाई स्टेट ग्रिड सूची में तीसरे पर स्थान है।