300 रु लेकर छोड़ा था घर, रेलवे स्टेशन पर पड़ा सोना, अब अरबपति है ये महिला

चीनू काला की सक्सेस स्टोरी काफी प्रेरणादायक है, जिन्होंने 15 साल की उम्र में 300 रुपये के साथ घर छोड़कर एक अरब रुपये की कंपनी बनाई। घर छोड़ने के बाद उन्होंने घर-घर जाकर चाकू-छुरी बेचने का काम शुरू किया, जिससे रोज-मर्रा के खर्चे पूरे किए। शुरुआती संघर्ष के दिनों में वह रेलवे स्टेशन पर सोईं और आर्थिक तंगी का सामना किया।

Authored by: काशिद हुसैन Updated Jun 29 2025, 12:56 IST
​ज्वैलरी की अहमियत​Image Credit : X/Instagram01 / 06

​ज्वैलरी की अहमियत​

2004 में शादी के बाद उन्होंने मिसेज इंडिया कॉम्पिटीशन में हिस्सा लिया और वे दूसरे नंबर पर रहीं। यहां उन्हें ज्वैलरी की अहमियत का अंदाजा लगा।

​रूबन्स एक्सेसरीज​Image Credit : X/Instagram02 / 06

​रूबन्स एक्सेसरीज​

इसके बाद 2014 में उन्होंने ज्वेलरी ब्रांड 'रूबन्स एक्सेसरीज' की शुरुआत की। मॉल में जगह न मिलने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अपने कारोबार को बढ़ाया।

​डिपॉजिट आसानी से दे दिया​Image Credit : X/Instagram03 / 06

​डिपॉजिट आसानी से दे दिया​

स्टोर खुलने के बाद पहले महीने में ही उनकी बिक्री इतनी हुई कि डिपॉजिट आसानी से दे दिया गया। उनके प्रोडक्ट्स अब फ्लिपकार्ट और मिंत्रा जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हैं।

​कंपनी की मार्केट वैल्यू 104 करोड़ रु​Image Credit : X/Instagram04 / 06

​कंपनी की मार्केट वैल्यू 104 करोड़ रु​

आज उनकी कंपनी की मार्केट वैल्यू 104 करोड़ रुपये से अधिक और सालाना कमाई 8 करोड़ रुपये से ज्यादा है। चीनू अपने स्टाइलिश लुक्स और फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं, जैसे कान्स रेड कार्पेट पर उनकी मौजूदगी।

​2000 से अधिक डिजाइन​Image Credit : X/Instagram05 / 06

​2000 से अधिक डिजाइन​

रूबन्स एक्सेसरीज की शुरुआत चिनू काला ने एक 70 वर्ग फुट के कियोस्क से की थी। आज यह भारत का सबसे तेजी से बढ़ता हुआ ज्वेलरी ब्रांड है, जिसके पास 2000 से अधिक डिजाइन हैं। रूबन्स कुंदन, पोल्की, और आधुनिक डिज़ाइनों के साथ-साथ पारंपरिक और पश्चिमी ज्वेलरी ऑफर करती है, जो ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

​एक मिलियन से अधिक ग्राहकImage Credit : X/Instagram06 / 06

​एक मिलियन से अधिक ग्राहक

एक मिलियन से अधिक ग्राहकों के साथ, रूबन्स ने भारतीय कारीगरों के क्राफ्ट को बढ़ावा दिया है और डी2सी मॉडल के माध्यम से तेजी से वृद्धि की है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!