2004 में शादी के बाद उन्होंने मिसेज इंडिया कॉम्पिटीशन में हिस्सा लिया और वे दूसरे नंबर पर रहीं। यहां उन्हें ज्वैलरी की अहमियत का अंदाजा लगा।
इसके बाद 2014 में उन्होंने ज्वेलरी ब्रांड 'रूबन्स एक्सेसरीज' की शुरुआत की। मॉल में जगह न मिलने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अपने कारोबार को बढ़ाया।
स्टोर खुलने के बाद पहले महीने में ही उनकी बिक्री इतनी हुई कि डिपॉजिट आसानी से दे दिया गया। उनके प्रोडक्ट्स अब फ्लिपकार्ट और मिंत्रा जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हैं।
आज उनकी कंपनी की मार्केट वैल्यू 104 करोड़ रुपये से अधिक और सालाना कमाई 8 करोड़ रुपये से ज्यादा है। चीनू अपने स्टाइलिश लुक्स और फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं, जैसे कान्स रेड कार्पेट पर उनकी मौजूदगी।
रूबन्स एक्सेसरीज की शुरुआत चिनू काला ने एक 70 वर्ग फुट के कियोस्क से की थी। आज यह भारत का सबसे तेजी से बढ़ता हुआ ज्वेलरी ब्रांड है, जिसके पास 2000 से अधिक डिजाइन हैं। रूबन्स कुंदन, पोल्की, और आधुनिक डिज़ाइनों के साथ-साथ पारंपरिक और पश्चिमी ज्वेलरी ऑफर करती है, जो ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
एक मिलियन से अधिक ग्राहकों के साथ, रूबन्स ने भारतीय कारीगरों के क्राफ्ट को बढ़ावा दिया है और डी2सी मॉडल के माध्यम से तेजी से वृद्धि की है।