ऑस्ट्रेलिया की Burrup Holdings के फाउंडर पंकज ओसवाल ने स्विट्जरलैंड में एक विला खरीदा था। ये विला स्विट्जरलैंड के गिंगिन्स में है और दुनिया के सबसे महंगे घरों में से एक है।
ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार ओसवाल ने इस घर को 1,649 करोड़ रुपये में खरीदा था, जो कि 4.30 लाख वर्ग फीट में फैला है।
वहीं मुकेश अंबानी का पाम जुमेराह (दुबई) वाला घर 33 हजार वर्ग फीट में फैला है, जिसकी कीमत 1350 करोड़ रु है।
बता दें कि ओसवाल के स्विट्जरलैंड वाले घर को जेफरी विल्क्स ने डिजाइन किया है, जिन्होंने लीला होटल्स और ओबेरॉय उदयविलास के डिजाइन पर भी काम किया है।
वे अन्य भारतीय जिनके विदेशों में घर हैं, उनमें एस्सार ग्रुप के मालिक रवि रुइया का 1,200 करोड़ रुपये की कीमत वाला मेंशन है, जो कि लंदन में है।
लक्ष्मी मित्तल ने बेटे आदित्य मित्तल का भी लंदन में एक घर है। ये है केंसिंग्टन पैलेस गार्डन जिसे उन्होंने 1,235 करोड़ रुपये में खरीदा था।