महल से कम नहीं रजनीकांत का बंगला ! कीमत 350000000 रु, ये है घर का 'फेवरेट हिस्सा'

रजनीकांत की दीवानगी फैन्स के सिर चढ़कर बोलती है। अपनी अदाकारी से रजनीकांत ने बहुत अधिक दौलत कमाई है। उनकी नेटवर्थ 430 करोड़ रु है। इस संपत्ति में उनका चेन्नई में मौजूद आलीशान घर भी शामिल है, जिसकी कीमत करीब 35 करोड़ रु आंकी जाती है।

Authored by: काशिद हुसैन Updated Apr 13 2025, 13:21 IST
​शानदार सुविधाएं​Image Credit : X/Instagram01 / 06

​शानदार सुविधाएं​

उनके घर में बेहद शानदार सुविधाएं हैं। घर का लिविंग रूम कोई कोल्ड मॉडर्निस्ट क्यूब नहीं, बल्कि गर्म और वुडी है। यहां रजनीकांत के माता-पिता के फोटो और फैमिली फोटो भी हैं।

​घर का चिकन ​Image Credit : X/Instagram02 / 06

​घर का चिकन ​

घर का चिकन पूरी तरह से परंपरागत लगता है। ग्रेनाइट स्लैब इलेक्ट्रिक चिमनी जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। इसमें खास एक जगह ऐसी भी है जहां वह अपनी सुबह की फिल्टर कॉफी बनाते हैं।

कोना-कोना बेहद खासImage Credit : X/Instagram03 / 06

कोना-कोना बेहद खास

हरे-भरे पेड़ों से घिरा यह घर सिर्फ एक शेल्टर नहीं, बल्कि सैंक्चुअरी है। छोटे-छोटे जंगल, चहचहाते पक्षी और इतना शांत रास्ता कि यह एक योग स्टूडियो की तरह भी लग सकता है।

​शिवाजी राव गायकवाड़​Image Credit : X/Instagram04 / 06

​शिवाजी राव गायकवाड़​

यहाँ के कुछ पौधे खुद रजनीकांत ने लगाए थे। इस घर का हर कोना एक कहानी कहता है कि कैसे शिवाजी राव गायकवाड़, एक युवा बस कंडक्टर ने सितारों से भी बड़े सपने देखे और उन्हें पूरा किया।

कार पार्क करने की जगह​Image Credit : X/Instagram05 / 06

कार पार्क करने की जगह​

रजनीकांत का असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है। उनके घर का एड्रेस है 18 राघववीर एवेन्यू, पोएस गार्डन, चेन्नई। उनके घर में कई कारें पार्क करने की जगह है।

पुणे वाला घरImage Credit : X/Instagram06 / 06

पुणे वाला घर

चेन्नई (तमिलनाडु) के अलावा, रजनीकांत के पास पुणे में भी एक घर है। घर की खासियत है लग्जरी। पूरी तरह से सफेद रंग में रंगा और भरपूर धूप से भरा, रजनीकांत का घर एक बेहतरीन स्पेस है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!