कितने में मिलता है पाकिस्तान में 1 किलो चिकन, भारत के मुकाबले सस्ता या महंगा

पाकिस्तान में चिकन का प्रोडक्शन काफी अधिक होता है। रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान में हर साल करीब 122 करोड़ किलो चिकन का प्रोडक्शन होता है। वहां चिकन की खपत भी काफी अधिक है। मगर क्या आप जानते हैं कि पाकिस्तान में चिकन का रेट कितना है। अगर नहीं जानते तो यहां जानिए।

Authored by: काशिद हुसैन Updated Jul 27 2024, 08:13 IST
​चिकन का रिटेल ​Image Credit : IStock01 / 05

​चिकन का रिटेल ​

चिकन इंटेरेस्ट पोर्टल के अनुसार पाकिस्तान में चिकन का रिटेल रेट प्रति किलो करीब 590 पाकिस्तान रु (PKR) है।

कम हुए रेटImage Credit : IStock02 / 05

कम हुए रेट

590 PKR भारतीय करेंसी में 177.60 रु बनते हैं। बीते कुछ महीनों में पाकिस्तान में चिकन के रेट घटे हैं। वरना कुछ समय पहले वहां चिकन के रेट अब के रेट से काफी ज्यादा थे।

​भारत में रेट​Image Credit : IStock03 / 05

​भारत में रेट​

वहीं इस समय बात करें भारत की तो यहां 1 किलो चिकन का औसत रेट करीब 200-220 रु किलो के आस-पास है। भारत में भी इस समय चिकन के रेट थोड़े कम हुए हैं।

​बोनलेस चिकन​Image Credit : IStock04 / 05

​बोनलेस चिकन​

पाकिस्तान में बोनलेस चिकन का रेट करीब 740 PKR है, जो भारतीय करेंसी में 222.8 रु बनते हैं। भारत में बोनलेस चिकन का रेट इस समय 240-250 रु है।

​स्किनलेस चिकन​Image Credit : IStock05 / 05

​स्किनलेस चिकन​

पाकिस्तान में एक किलो स्किनलेस चिकन का रेट 710 PKR के करीब है, जो भारतीय करेंसी में 213.7 रु बनते हैं। भारत में स्किनलेस चिकन का रेट करीब 230 रु प्रति किलो है

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!