भारत में मुकेश अंबानी, SRK और अमिताभ बच्चन समेत कई अरबपतियों के पास प्राइवेट जेट है।
जेट की एक्सेसरीज और अपग्रेड करने पर काफी खर्च होता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहला खर्च है इंश्योरेंस। इस पर 50-60 लाख रु सालाना का खर्च आएगा।
रिपोर्ट्स के अनुसार जेट की मैंटेनेंस पर सालाना 8 करोड़ रु तक खर्च हो सकते हैं। जेट के पार्किंग स्पेस को हैंगर कहते हैं।
हैंगर में जेट पार्क करने का चार्ज 30 से 75 लाख रु तक हो सकता है। वहीं आपको पायलट और बाकी स्टाफ की सैलरी का भी खर्च उठाना पड़ेगा।
इस तरह देखा जाए तो प्राइवेट जेट की मैंटेनेंस समेत अन्य चीजों पर सालाना 9-10 करोड़ रु खर्च करने पड़ेंगे। तब कहीं जाकर आपको जेट की लग्जरी का मजा मिलेगा।