अनिल अंबानी की दो कंपनियों रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने स्टॉक मार्केट में जबरदस्त कमबैक किया है। कभी जिन शेयरों ने 99% तक की गिरावट झेली थी, अब उनमें 5500% तक की उछाल आ चुकी है। (Pic credit: Instagram)
इन कंपनियों ने नए निवेश की योजना बनाई है। हाल ही में रिलायंस पावर ने 9,000 करोड़ रुपये जुटाने का फैसला किया, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। साथ ही कंपनी का फोकस अब पुराने कर्ज चुकाने और नए प्रोजेक्ट्स पर है। (Pic credit: Instagram)
रिलायंस पावर के बोर्ड ने कंपनी को 9,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए अपनी मंजूरी दे दी है। इसके तहत इक्विटी इंस्ट्रूमेंट्स के जरिए 6,000 करोड़ रुपये, जबकि डिबेंचर के माध्यम से 3,000 करोड़ जुटाने की तैयारी है। (Pic credit: Instagram)
एक वक्त था जब अनिल अंबानी भारत के सबसे अमीर लोगों में गिने जाते थे। लेकिन कारोबार में घाटा, भारी कर्ज और कानूनी परेशानियों की वजह से उनकी हालत बिगड़ती गई। यहां तक कि उन्होंने कोर्ट में खुद को कंगाल तक बताया था। (Pic credit: Instagram)
आज उनके स्टॉक्स में तेजी देखकर निवेशक फिर से उम्मीद लगाए बैठे हैं। एक तरफ जहां उनकी कंपनियों की पुरानी चमक लौटती दिख रही है, वहीं अनिल अंबानी खुद भी वापसी के मूड में नजर आ रहे हैं। (Pic credit: Instagram)
अनिल अंबानी की कुल संपत्ति 10 मार्च 2025 तक लगभग 530 मिलियन डॉलर यानि 4 हजार करोड़ आंकी गई है. वहीं, उनकी रिलायंस पावर की मार्केट वैल्यू 166.06 अरब डॉलर रुपए हैं. (Pic credit: Instagram)