इन बड़े प्रोजेक्ट्स में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा शामिल है। 828 मीटर बुर्ज खलीफा में 39000 टन स्टील लगी है।
बुर्ज खलीफा के लिए स्टील की सप्लाई टाटा स्टील की सब्सिडियरी कंपनी टाटा स्टील यूरोप ने की थी।
अन्य प्रोजेक्ट्स में हावड़ा ब्रिज शामिल है, जो कि 1943 में शुरू हुआ था। इस पुल में 23500 स्टील लगी है। ये स्टील भी टाटा स्टील की ही है।
वहीं थेम्स नदी के तट पर 443 फीट ऊंचे फेरिस व्हील लंदन आई में टाटा स्टील सेल्सियस® स्ट्रक्चरल हॉलो सेक्शन शामिल हैं। लंदन आई की शुरुआत सन 2000 में हुई थी।
मुंबई में मौजूद 5.6 किमी के बांद्रा-वर्ली सीलिंक के स्ट्रैंड में भी टाटा स्टील की स्टील है। वहीं अबूधाबी में मौजूद Louvre म्यूजियम में 2,000 टन सेल्सियस स्क्वायर हॉलो यानी खोखले सेक्शंस भी टाटा स्टील ने सप्लाई किए हैं।
यूरोप में सबसे ऊंची बिल्डिंग The Shard है। इसकी फ्लोरिंग में उपयोग हुई 1000 टन स्टील की सप्लाई करने वाली कंपनी टाटा स्टील ही है।