ये हैं 24 साल के स्टीवन गुओ, जो अच्छी वर्क लाइफ के लिए यूएस से बाली (इंडोनेशिया) चले गए। सीएनबीसी मेक इट की रिपोर्ट के अनुसार स्टीवन हफ्ते में सिर्फ 30 घंटे काम करके सालाना 2.15 करोड़ रु कमाते हैं।
सुबह के अधिकतर समय वे बिजनेस को देते हैं। फिर दोपहर में सर्फिंग, नई जगहों की खोज और वहां के कल्चर को एंजॉय करते हैं। स्टीवन ने 12 साल की उम्र में ही पहला बिजनेस शुरू किया था।
वे पेशे से एक वीडियो गेम प्लेयर हैं। उन्होंने एक गेम डेवलपमेंट कंपनी भी शुरू की, जो नहीं चली। आज वे एक ऑनलाइन रिटेलर हैं और खजूर बेचते हैं।
उनका एक के-पॉप से प्रेरित मर्च स्टोर भी है। वे एक कंपनी के भी ओनर हैं, जो लग्जरी कारों के लिए प्रीमियम कार कवर बेचती है। उनके अंडर कुल 19 लोग काम करते हैं।
उनके कर्मचारी भारत, अमेरिका, यूके और फिलीपींस में हैं। जहां तक गेम डेवलपमेंट कंपनी की नाकामयाबी का सवाल है तो उससे उन्होंने सीखा कि मार्केटिंग बहुत अहम है। अब वे मार्केटिंग स्ट्रेटिजी पर काफी समय लगाते हैं।