मुकेश अंबानी के पास हैं एक से बढ़कर एक कंपनियां, आप कितनों के जानते हैं नाम?

मुकेश अंबानी की कंपनियों की संख्या और उनके दायरे को देखकर कोई भी हैरान रह सकता है। आइए जानते हैं उनकी कंपनियों और कमाई से जुड़ी कुछ खास बातें।

Authored by: रिचा त्रिपाठीUpdated Jul 21 2025, 15:38 IST
मुकेश अंबानी के पास कितनी कंपनियां?Image Credit : PTI01 / 07

मुकेश अंबानी के पास कितनी कंपनियां?

मुकेश अंबानी की कंपनियों की संख्या और उनके दायरे को देखकर कोई भी हैरान रह सकता है। आइए जानते हैं उनकी कंपनियों और कमाई से जुड़ी कुछ खास बातें। (Pic Credit: PTI)

खेल से तेल तक कारोबार Image Credit : PTI02 / 07

खेल से तेल तक कारोबार

मुकेश अंबानी न सिर्फ भारत के बल्कि पूरे एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। वह रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। उनकी लीडरशिप में रिलायंस ने तेल और पेट्रोकेमिकल से आगे बढ़कर डिजिटल, रिटेल और कंज्यूमर सर्विसेस जैसे क्षेत्रों में भी बड़ा नाम बना लिया है। (Pic Credit: PTI)

कई सेक्टर में हैं बिजेनस Image Credit : PTI03 / 07

कई सेक्टर में हैं बिजेनस

मुकेश अंबानी कई दर्जन कंपनियों के मालिक हैं, जो अलग-अलग सेक्टर्स में काम कर रही हैं। इनमें से कई कंपनियों की वैल्यू करोड़ों से लेकर अरबों रुपये तक है। (Pic Credit: PTI)

इन कंपनियों के हैं मालिक Image Credit : PTI04 / 07

इन कंपनियों के हैं मालिक

रिलायंस ग्रुप की कुछ प्रमुख कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL), जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, नेटवर्क18, Viacom18, जियो हॉटस्टार, जियो सावन, डेन नेटवर्क्स, हैथवे केबल, GTPL हैथवे, नेटमेड्स, जस्ट डायल, आलोक इंडस्ट्रीज, स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी, अर्बन लैडर शामिल हैं। (Pic Credit: PTI)

जियो मार्ट से AJIO तक Image Credit : PTI05 / 07

जियो मार्ट से AJIO तक

​इसके अलावा रिलायंस रिटेल, जियोमार्ट, अजिओ, रिलायंस ट्रेंड्स, स्मार्ट बाजार, टीरा ब्यूटी, रिलायंस फ्रेश, कैंपा कोला, रिलायंस न्यू एनर्जी, रिलायंस लाइफ साइंसेज, रिलायंस जियो इन्फोकॉम, इन्फोमीडिया प्रेस, रिलायंस स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट्स जैसी कंपनियां भी उनके नाम पर हैं. (Pic Credit: PTI)

कितनी है नेटवर्थ Image Credit : PTI06 / 07

कितनी है नेटवर्थ

फोर्ब्स के 20 जुलाई 2025 के आंकड़ों के मुताबिक, मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 111.5 बिलियन डॉलर (करीब 9.30 लाख करोड़ रुपये) है। वह दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 18वें स्थान पर हैं। (Pic Credit: PTI)

हर दिन की कमाई Image Credit : PTI07 / 07

हर दिन की कमाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुकेश अंबानी की हर दिन की कमाई करीब ₹163 करोड़ है। वो हर मिनट में ₹1.5 करोड़ और हर सेकेंड में ₹2.5 लाख कमाते हैं। इतनी तेज़ी से कमाई करने वाले लोग दुनिया में गिनती के ही हैं। (Pic Credit: PTI)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!