मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु या गुरुग्राम जैसे बड़े महानगरों में आज के समय में रहना बेहद महंगा हो चुका है। ऐसे में महीने के ₹2 से ₹3 लाख कमाने वाला इंसान भी खुद को मिडिल क्लास ही समझता है। इसी समस्या को देखते हुए गुडवर्क्स ग्रुप के सीईओ विश्वास मुदगल ने भारत के छोटे और तेजी से बढ़ते शहरों (Tier-2 Cities) में एक 'अमीर और रॉयल लाइफस्टाइल' जीने का पूरा गणित साझा किया है।