Maruti Suzuki की Grand Vitara का नाम दो शब्दों से मिलकर बना है। Vitara शब्द स्पेनिश भाषा के Vida से जुडा माना जाता है, जिसका मतलब होता है जीवन और ऊर्जा। वहीं Grand का मतलब होता है भव्य और विशाल। यानी Grand Vitara का मतलब हुआ एक ऐसी दमदार SUV जो बड़े साइज, मजबूत रोड प्रजेंस और शानदार ड्राइविंग अनुभव का एहसास कराए। यही वजह है कि यह नाम सुनते ही एक रफ एंड टफ गाडी की छवि बनती है।
Toyota Fortuner का नाम Fortune शब्द से लिया गया है, जिसका मतलब होता है किस्मत, समृद्धि और सफलता। कंपनी का मकसद था कि यह SUV खरीदने वाले को स्टेटस और सफलता का अहसास कराए। Fortuner नाम अपने आप में ताकत, रुतबा और भरोसे का प्रतीक बन गया है। यही कारण है कि Fortuner को आज भी सडकों पर दबंग SUV के रूप में देखा जाता है।
Tata Harrier का नाम एक शिकारी पक्षी Harrier से लिया गया है। यह पक्षी अपनी तेज नजर, फुर्ती और ताकत के लिए जाना जाता है। Tata ने Harrier नाम रखकर यह दिखाने की कोशिश की कि यह SUV भी उसी तरह ताकतवर, तेज और हर तरह के रास्तों पर चलने में सक्षम है। Harrier नाम सुनते ही एडवेंचर और पावर का एहसास होता है।
कार कंपनियां नाम चुनते समय सिर्फ शब्द नहीं देखतीं, बल्कि यह भी सोचती हैं कि ग्राहक उस नाम से क्या महसूस करेगा। Grand Vitara मजबूती का संकेत देती है, Fortuner सफलता और रुतबे का और Harrier ताकत और फुर्ती का। यही वजह है कि इन गाडियों के नाम लोगों की जुबान पर चढ जाते हैं और ब्रांड पहचान मजबूत हो जाती है।
भारत में गाडी खरीदते समय नाम का बहुत बडा असर होता है। यहां ग्राहक गाडी को सिर्फ ट्रांसपोर्ट नहीं बल्कि स्टेटस सिंबल मानते हैं। Fortuner जैसे नाम सामाजिक रुतबा दिखाते हैं, जबकि Harrier जैसे नाम युवाओं को रोमांच और पावर का एहसास कराते हैं। इसी वजह से कंपनियां नामकरण पर खास ध्यान देती हैं।
SUV सेगमेंट में मुकाबला काफी कडा है। ऐसे में गाडी का नाम अगर दमदार न हो तो वह भीड में खो सकती है। Grand Vitara, Fortuner और Harrier जैसे नाम गाडी को अलग पहचान देते हैं। इन नामों में एक तरह का भौकाल है जो ग्राहक को शोरूम तक खींच लाता है।
कई बार लोग गाडी के फीचर्स बाद में देखते हैं, लेकिन नाम सबसे पहले याद रहता है। एक मजबूत और प्रभावशाली नाम गाडी की पहली छाप बनाता है। Grand Vitara, Fortuner और Harrier इसके बेहतरीन उदाहरण हैं। इनके नाम ही बता देते हैं कि ये गाडियां ताकत, स्टाइल और रुतबे के लिए बनी हैं।