पिता डोनाल्ड ट्रम्प के लिए बंद कर दी अपनी कंपनी, फिर भी इवांका ट्रम्प के पास हैं 6700 करोड़

इवांका ट्रम्प अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी हैं। डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति भी हैं। इवांका ट्रम्प एक एंटरप्रेन्योर हैं। एससीएमपी की एक रिपोर्ट के अनुसार उनकी अपने पति जेरेड कुशनर के साथ संयुक्त नेटवर्थ 6700 करोड़ रु से अधिक है।

Authored by: काशिद हुसैन Updated Nov 6 2024, 14:20 IST
'इवांका ट्रम्प फैशन'Image Credit : X/Instagram01 / 06

'इवांका ट्रम्प फैशन'

इवांका ट्रम्प अपने ही नाम फैशन ब्रांड 'इवांका ट्रम्प फैशन' की फाउंडर हैं, जो कि 2018 में बंद हो गया था। उनका Ivanka Trump Fine Jewelry भी बंद हो गया है।

फ़ॉरेस्ट सिटी रैटनरImage Credit : X/Instagram02 / 06

फ़ॉरेस्ट सिटी रैटनर

व्हार्टन स्कूल (पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी का बिजनेस स्कूल) से ग्रेजुएट होने के बाद, ट्रम्प ने कुछ समय के लिए फ़ॉरेस्ट सिटी रैटनर के लिए काम किया।

ट्रम्प ऑर्गनाइज़ेशनImage Credit : X/Instagram03 / 06

ट्रम्प ऑर्गनाइज़ेशन

फिर वे अपने पिता की ट्रम्प ऑर्गनाइज़ेशन के डेवलपमेंट एंड एक्विजिशन की एग्जेक्यूटिव डायरेक्टर रहीं। उन्होंने कंपनी के रियल एस्टेट सेगमेंट के घरेलू और ग्लोबल विस्तार की जिम्मेदारी भी संभाली।

रेवेन्यू सालाना 4200 करोड़ रु से अधिकImage Credit : X/Instagram04 / 06

रेवेन्यू सालाना 4200 करोड़ रु से अधिक

उनकी अपनी फैशन कंपनी का रेवेन्यू सालाना 4200 करोड़ रु से अधिक हो गया था। मगर उन्होंने कंपनी को बंद कर दिया और ट्रम्प ऑर्गनाइजेशन में अपनी कारोबारी एक्टिविटीज से खुद को अलग कर लिया। ऐसा उन्होंने व्हाइट हाउस में अपने पिता की सीनियर एडवाइजर के रूप में काम करने के लिए किया।

कंपनी बंद कर दीImage Credit : X/Instagram05 / 06

कंपनी बंद कर दी

ट्रम्प ने जुलाई 2018 में ऐलान किया कि उन्होंने अपने फैशन बिजनेस में लौटने के बजाय पब्लिक पॉलिसी में अपना करियर बनाने का फैसला करने के बाद अपनी कंपनी बंद कर दी है।

286 करोड़ रु की दौलतImage Credit : X/Instagram06 / 06

286 करोड़ रु की दौलत

जुलाई 2022 में उनकी मां इवाना ट्रम्प का देहांत हुआ। फोर्ब्स के अनुसार वे अपने पीछे करीब 286 करोड़ रु की दौलत छोड़ गईं। उन्होंने अपनी वसीयत में इवांका समेत अपने तीनों बच्चों को हिस्सा दिया था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!