Varun Beverages पर Citi की Buy कॉल कायम है और टारगेट प्राइस 675 रुपये दिया गया है। शुक्रवार के क्लोजिंग प्राइस 469.95 रुपये मुकाबले स्टॉक में करीब 44 फीसदी का तगड़ा अपसाइड दिखता है। मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ और कंजम्पशन थीम इस स्टॉक को सपोर्ट कर रही है।
Titagarh Rail Systems पर Morgan Stanley ने टारगेट प्राइस घटाकर 1,017 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि फ्रेट सेगमेंट में कमजोर ऑर्डर और बैकलॉग की सीमित विजिबिलिटी शॉर्ट टर्म में दबाव बना सकती है। शुक्रवार के क्लोजिंग प्राइस 785.15 के मुकाबले स्टॉक में करीब 30 फीसदी का अपसाइड जरूर दिखता है, लेकिन जोखिम भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
PB Fintech पर Citi ने बाय रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस 2,225 रुपये दिया है। शुक्रवार क्लोजिंग प्राइस 1,885.10 रुपये से देखें तो करीब 18 फीसदी का अपसाइड बनता है। ब्रोकरेज को कंपनी की लॉन्ग टर्म ग्रोथ और डिजिटल इंश्योरेंस पेनिट्रेशन पर भरोसा है।
Divi’s Laboratories पर Morgan Stanley ने ‘Overweight’ रुख दोहराया है। इसके साथ ही टारगेट प्राइस 7,541 रुपये रखा गया है। शुक्रवार के क्लोजिंग प्राइस 6,460 रुपये के मुकाबले इसमें अब भी करीब 17 फीसदी का अपसाइड दिख रहा है। मजबूत API बिजनेस और मार्जिन प्रोफाइल इस कॉल की बड़ी वजह मानी जा रही है।
Punjab National Bank पर Citi ने Sell कॉल कायम रखी है। टारगेट प्राइस 105 रुपये है, जबकि शुक्रवार को शेयर 119.84 रुपये पर बंद हुआ था। यानी करीब 12 फीसदी का डाउनसाइड रिस्क। ब्रोकरेज का मानना है कि वैल्यूएशन के लिहाज से स्टॉक में सीमित आकर्षण बचा है।
पिछले वर्ष दिसंबर में लिस्ट हुई Sai Life Sciences का कवरेज शुरू करते हुए Morgan Stanley ने इसे Overweight रेटिंग दी है। इसके साथ ही टारगेट प्राइस 1,020 रुपये रखा गया है। शुक्रवार के क्लोजिंग प्राइस 918.30 रुपये की तुलना में देखें तो करीब 11 फीसदी का अपसाइड बनता है। CDMO स्पेस में मजबूत पोजिशनिंग ब्रोकरेज को पसंद आई है।डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।