नए VX2 Go 3.4 kWh वेरिएंट में डुअल रिमूवेबल बैटरी सिस्टम दिया गया है, जो प्रति चार्ज 100 किमी की वास्तविक रेंज प्रदान करता है। यह स्कूटर 6 kW (8 hp) की अधिकतम पावर और 26 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें Eco और Ride दो मोड दिए गए हैं, जबकि इसकी टॉप स्पीड 70 किमी/घंटा है।
Vida VX2 Go में 27.2 लीटर अंडर-सीट स्टोरेज, फ्लैट फ्लोरबोर्ड और कंफर्टेबल सीट दी गई है, जिससे यह रोज़मर्रा की सवारी के लिए बेहद प्रैक्टिकल बनता है।
कंपनी ने कहा, “VIDA हमेशा नवाचार और उपयोगिता का मेल रहा है। नया VX2 Go 3.4 kWh उन राइडर्स के लिए है जो अपनी सवारी में रेंज, एफिशिएंसी और परफॉर्मेंस चाहते हैं। यह भारत को स्वच्छ और बेहतर भविष्य की ओर ले जाने की हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।”
Vida का BaaS (Battery-as-a-Service) मॉडल ग्राहकों को बैटरी को सब्सक्रिप्शन पर लेने की सुविधा देता है, जिससे उन्हें पूरी बैटरी खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती। यह विकल्प पे-पर-किलोमीटर (₹0.90 प्रति किमी) के आधार पर भी उपलब्ध है। इससे ईवी की शुरुआती लागत काफी कम हो जाती है।
Vida का नेटवर्क अब 4,600 से अधिक चार्जिंग पॉइंट्स और 700 सर्विस टचपॉइंट्स तक फैल चुका है, जिससे VX2 मालिकों को चार्जिंग या सर्विस की चिंता नहीं करनी पड़ती।
नई VX2 रेंज में अब तीन वेरिएंट हो गए हैं जो कि VX2 Go 2.2 kWh, VX2 Go 3.4 kWh और VX2 Plus हैं। एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच Vida VX2 Go 3.4 kWh ग्राहकों के लिए बेहतरीन रेंज, किफायती कीमत और आधुनिक फीचर्स के साथ एक आकर्षक विकल्प बनकर उभरा है।