Most Expensive Car In Pakistan: यह तो आपलोग जानते ही होंगे कि पाकिस्तान आज भी ऑटोमोबाइल सेक्टर में भारत के मुकाबले काफी पिछड़ा है। भारत में जिन गाड़ियों को रिटायर कर दिया जाता है, वे गाड़ियां पाकिस्तान में बड़े शान से खरीदी जाती हैं और पाकिस्तानी उन्हें अपना स्टेटस सिंबल मानते हैं।
यह पाकिस्तान की सड़कों पर अब तक की सबसे महंगी गाड़ी है। यह कोई साधारण गाड़ी नहीं, बल्कि ब्रिटिश लग्जरी कार निर्माता कंपनी रोल्स-रॉयस की रोल्स-रॉयस कलिनन ब्लैक बैज (Rolls-Royce Cullinan Black Badge) है। इसकी कीमत करोड़ों में है, जो इसे पाकिस्तान की सबसे महंगी गाड़ी बनाती है।
पाकिस्तान में एक कार बड़े शान से खरीदी जा रही है जिसकी कीमत भारत में 6.95 करोड़ है लेकिन पाकिस्तानी इसे 27 करोड़ रुपये (पाकिस्तानी) में खरीद रहे हैं। आइए जानते हैं इस कारे के बारे में...Photo- iStock
पाकिस्तान की सड़कों पर अब तक की सबसे महंगी गाड़ी उतर चुकी है। यह कोई साधारण गाड़ी नहीं, बल्कि ब्रिटिश लग्जरी कार निर्माता कंपनी रोल्स-रॉयस की रोल्स-रॉयस कलिनन ब्लैक बैज (Rolls-Royce Cullinan Black Badge) है। इसकी कीमत करोड़ों में है, जो इसे पाकिस्तान की सबसे महंगी गाड़ी बनाती है। Photo- iStock
पाकिस्तान में इस शानदार एसयूवी की कीमत 27 करोड़ पाकिस्तानी रुपये है। यह कीमत पाकिस्तान के हिसाब से बहुत ज्यादा है, लेकिन भारत में इसकी कीमत काफी कम है। Photo- iStock
भारत में रोल्स-रॉयस कलिनन ब्लैक बैज की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 6.95 करोड़ भारतीय रुपये है। कीमत में इस बड़े अंतर की मुख्य वजह दोनों देशों में आयात शुल्क (import duty) और टैक्सेशन की दरें हैं। Photo- iStock
यह लग्जरी एसयूवी पाकिस्तान में साल 2022 में लॉन्च हुई, जबकि भारत में रोल्स-रॉयस कलिनन का ब्लैक बैज वर्जन 2018 में ही आ गया था। लॉन्च की तारीखों में अंतर यह दर्शाता है कि यह गाड़ी पहले भारत में पेश की गई थी। Photo- RollsRoyce
रोल्स-रॉयस कलिनन ब्लैक बैज में 6.75-लीटर का ट्विन-टर्बो V12 इंजन लगा है। यह इंजन 600 हॉर्सपावर और 900 Nm का टॉर्क पैदा करता है। यह गाड़ी न सिर्फ पावरफुल है, बल्कि अपने आलीशान इंटीरियर और आधुनिक फीचर्स के लिए भी जानी जाती है। इसका डैशबोर्ड, सीटें, और हर एक डिटेल बेहद बारीकी से तैयार की गई है, जो इसे अल्ट्रा-लग्जरी सेगमेंट में खास बनाती है। Photo- RollsRoyce