नई Mahindra XUV7XO में टेक्नोलॉजी और लग्जरी का मिलेगा जबरदस्त कॉम्बिनेशन, टीजर से हुआ खुलासा
महिंद्रा जल्द ही अपनी लोकप्रिय एसयूवी Mahindra XUV700 का अपग्रेडेड वर्जन Mahindra XUV7XO अगले साल जनवरी में लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले कंपनी की ओर से इस प्रीमियम एसयूवी के नए और हाई-टेक फीचर्स को लेकर टीजर जारी कर जानकारी दी गई है।
Authored by: शिवानी कोटनालाUpdated Dec 30 2025, 15:35 IST
01 / 07
Mahindra XUV7XO को लेकर सबसे बड़ा बदलाव डिजाइन और एक्सटीरियर में देखने को मिलने वाला है। एसयूवी के प्रीमियम लुक के लिए XUV7XO में नया ग्रिल, अपडेटेड LED हेडलैंप और DRL लाइट्स के साथ स्पोर्टियर बंपर और नए एलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं। फोटो- Mahindra
02 / 07
इस एसयूवी के इंटीरियर में भी एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। गाड़ी का सबसे खास फीचर ट्रिपल-स्क्रीन डैशबोर्ड सेटअप होगा, जिसमें तीन 12.3‑इंच डिस्प्ले होंगे। यह लेआउट XUV7XO को अपने सेगमेंट में टेक्नोलॉजी को लेकर सबसे आगे रखेगा। फोटो- Mahindra
03 / 07
नए इंटीरियर थीम की बात करें तो इसमें बेज और ब्राउन कलर कॉम्बिनेशन के साथ सॉफ्ट‑टच पैनल्स, नया दो‑स्पोक स्टीयरिंग व्हील शामिल हैं। फोटो- Mahindra
04 / 07
XUV700 में Sony ऑडियो सिस्टम था, वहीं Mahindra XUV7XO में Harman Kardon प्रीमियम ऑडियो सिस्टम का इस्तेमाल कर रही है। यह नया Harman Kardon सिस्टम 16 स्पीकर और 1400W की पीक पावर के साथ आ सकता है। फोटो- Mahindra
05 / 07
XUV7XO में पावर को‑ड्राइवर सीट, Boss Mode, BYOD आधारित रियर‑सीट मनोरंजन, ऑटो‑डिमिंग IRVM, पॉवरड टेलगेट, सन शेड्स जैसी सुविधाएं मिलेंगी। फोटो- Mahindra
06 / 07
Mahindra XUV700 की बात करें तो इसकी ट्रिम हायरेरकी MX से शुरू होकर AX7L पर खत्म होती है। वहीं, XUV7XO के साथ, Mahindra एक नया टॉप-स्पेक ट्रिम लेवल पेश कर रही है, जिसे AX9 और AX9L कहा जाएगा। फोटो- Mahindra
07 / 07
XUV700 में 2.0‑लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2‑लीटर टर्बो डीजल, 6‑स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ मजबूत इंजन विकल्प मिलेंगे। फोटो- Mahindra