Mahindra XUV 7XO VS Tata Safari: कौन-सी 7-सीटर SUV ज्यादा दमदार
Mahindra XUV 7XO भारतीय ग्राहकों के लिए पेश की जा चुकी है। हालांकि, Tata Safari भारत में प्रीमियम 7-सीटर SUV सेगमेंट की पॉपुलर कार है। टाटा की यह कार भी अपने मजबूत बिल्ड, प्रीमियम फीचर्स और सुरक्षित ड्राइविंग अनुभव के लिए खासी पसंद की जाती है। इस आर्टिकल में Mahindra XUV 7XO और Tata Safari के बीच अंतर बताने जा रहे हैं ताकि आप अपने जरूरत और सुविधा के अनुरूप एक सही कार को चुन सकें।
Authored by: शिवानी कोटनालाUpdated Jan 6 2026, 15:58 IST
सबसे पहले कीमत की बात करें तो Mahindra XUV 7XO की शुरुआती कीमत 13.66 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। वहीं Tata Safari की शुरुआती कीमत लगभग 14.06 लाख रुपए है।
Safari में टैटा की स्थिर और संतुलित राइड मिलती है, जबकि XUV 7XO में एडवांस DAVINCI सस्पेंशन दिया गया है, जो बेहतर रोड-हैंडलिंग और कंट्रोल का अनुभव देने का दावा करता है।
XUV 7XO टेक-सैवी, पावरफुल और AWD विकल्प के साथ आता है, वहीं Safari अपनी स्टेबिलिटी, स्ट्रॉन्ग रोड प्रेजेंस और परंपरागत SUV एक्सपीरियंस के लिए पसंद की जा सकती है।
डिजाइन और रोड प्रेजेंस की बात करें तो Safari का रूख थोड़ा ज्यादा रग्ड और प्रीमियम लगता है, जबकि XUV 7XO का फ्रंट लुक ज्यादा मॉडर्न और टेक्नोलॉजी-फोकस्ड है।