​लग्जरी गाड़ियों के शौकीन हैं खेसारी लाल यादव, कलेक्शन में 3 करोड़ की डिफेंडर भी है, यहां देखें सभी गाड़ियों की लिस्ट​

Khesari Lal Yadav Car Collection: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव न केवल अपनी दमदार अभिनय और गायिकी से जाने जाते हैं, बल्कि उनकी लाइफस्टाइल और लग्जरी कारों के शौक को लेकर भी वे खूब सुर्खियां बटोरते हैं। एक साधारण परिवार से निकलकर चमकती दुनिया तक पहुंचे खेसारी आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं, जिनमें उनका कार कलेक्शन बेहद ही खास है। उनके पास लेटेस्ट मॉडल की Land Rover Defender जैसी महंगी SUV है जिसकी कीमत लगभग ₹2.3 करोड़ बताई जाती है।​

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Oct 20 2025, 09:10 IST
​असली नाम शत्रुघ्न यादव​Image Credit : Insta/khesari lal01 / 06

​असली नाम शत्रुघ्न यादव​

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव, जिनका असली नाम शत्रुघ्न यादव है, आज सिर्फ अपनी जोशीली गायकी और दमदार डायलॉगबाजी के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी फैंस के बीच चर्चा में हैं।

चुनावी मैदान मेंImage Credit : Insta/khesari lal02 / 06

चुनावी मैदान में

​हाल ही में उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में आरजेडी के टिकट पर छपरा सीट से नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके हलफनामे में कुल 24.81 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति का खुलासा हुआ, जिसमें सबसे आकर्षक है उनका कार कलेक्शन, जिसकी कीमत करोड़ों में है।​

​100 से ज्यादा फिल्में​Image Credit : Insta/khesari lal03 / 06

​100 से ज्यादा फिल्में​

​आज उनके नाम 100 से ज्यादा फिल्में और 5000 से अधिक गाने हैं और उनकी नेट वर्थ 14-25 करोड़ रुपये बताई जाती है। खेसारी को लग्जरी कारों का शौक भी है। हाल के हलफनामे में 16.89 करोड़ रुपये की चल संपत्ति में कारें प्रमुख हैं।​

खेसारी का लग्जरी कार कलेक्शन: मॉडल, कीमत और खासियत​Image Credit : Insta/khesari lal04 / 06

खेसारी का लग्जरी कार कलेक्शन: मॉडल, कीमत और खासियत​

​खेसारी का कार कलेक्शन छोटा लेकिन बेहद प्रीमियम है। वे ज्यादा गाड़ियां नहीं रखते, लेकिन जो हैं, वे हाई-एंड एसयूवी हैं। कुल मिलाकर, उनका कार कलेक्शन 3.5-4 करोड़ रुपये का है। लैंड रोवर डिफेंडर उनकी सबसे प्यारी गाड़ी है, जिसकी पूजा करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस इसे भोजपुरी का “रेंज रोवर फील” कहते हैं।​

​भोजपुरी इंडस्ट्री में गाड़ियों का क्रेज​Image Credit : Insta/khesari lal05 / 06

​भोजपुरी इंडस्ट्री में गाड़ियों का क्रेज​

​भोजपुरी इंडस्ट्री में कारों का क्रेज आम है। पवन सिंह के पास मर्सिडीज बेंज GLE और टोयोटा लैंड क्रूजर हैं, निरहुआ के पास रेंज रोवर और फॉर्च्यूनर, जबकि रवि किशन के गैरेज में BMW, जगुआर और मर्सिडीज का कलेक्शन है। खेसारी का कलेक्शन छोटा है, लेकिन क्वालिटी में टॉप क्लास। वे कहते हैं, "गाड़ी सिर्फ सवारी नहीं, संघर्ष की निशानी है।"​

​खेसारी के पास कौन-कौन सी गाड़ियां हैं​Image Credit : Insta/khesari lal06 / 06

​खेसारी के पास कौन-कौन सी गाड़ियां हैं​

​खेसारी के कार कलेक्शन में लैंड रोवर डिफेंडर है जिसे उन्होंने 2023 में खरीदी है। इसकी कीमत 2.3-3 करोड़ रुपये है। स्पीड 240 किमी/घंटा टॉप स्पीड है, 0-100 किमी/घंटा सिर्फ 5-7 सेकंड में, ऑफ-रोड की किंग है। हलफनामे में 3 करोड़ की लग्जरी कार बताई गई हैं। उनके पास टोयोटा फॉर्च्यूनर भी है जिसकी कीमत 30-35 लाख रुपये है। इसके अलावा कलेक्शन में महिंद्रा स्कॉर्पियो, बुलेट और दो स्कूटी भी शामिल हैं।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!