हार्दिक पांड्या फिलहाल अपनी लग्जरी घड़ी को लेकर चर्चा में हैं। दावा किया जा रहा है कि पांड्या की इस घड़ी की कीमत 3.57 करोड़ रुपये है। खैर, हम आज घड़ी की नहीं, बल्कि हार्दिक पांड्या की गाड़ियों के कलेक्शन के बारे में बात करेंगे। आइए जानते हैं कि पांड्या के पास कौन-कौन सी लग्जरी गाड़ियां हैं...
क्रिकेट के अलावा पांड्या की एक और बड़ी पहचान है और वो है उनकी लग्जरी कारों की बेहतरीन कलेक्शन। हार्दिक का गेराज किसी सुपरकार शो से कम नहीं है। इसमें Lamborghini Huracan EVO, Audi A6, Range Rover Sport, Rolls-Royce Phantom और Mercedes-AMG G63 जैसी हाई-एंड कारें शामिल हैं। आइए जानते हैं उनकी खास गाड़ियों के बारे में विस्तार से।
हार्दिक पांड्या के कलेक्शन का सबसे पावरफुल मॉडल है Lamborghini Huracan EVO। इसमें 5.2-लीटर V10 इंजन दिया गया है, जो 630.8 bhp पावर और 600 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें सात-स्पीड डुअल-क्लच गियरबॉक्स और इलेक्ट्रॉनिक ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ रियर मैकेनिकल सेल्फ-लॉकिंग डिफरेंशियल मिलता है। यह कार हार्दिक के गेराज का असली ‘रेजिंग बुल’ है।
लक्जरी सेडान Audi A6 भी हार्दिक की पसंदीदा कारों में से एक है। इसमें तीन इंजन 2.0L टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल (201 bhp, 340 Nm), 2.0L टर्बोचार्ज्ड डीजल (201 bhp, 400 Nm, क्वाट्रो AWD) और 3.0L टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड (362 bhp, 550 Nm, AWD) ऑप्शन मिलते हैं। इसका सात-स्पीड ट्रांसमिशन इसे परफॉर्मेंस और लग्जरी का बेहतरीन बैलेंस बनाता है।
हार्दिक के कलेक्शन में Range Rover Sport SE Dynamic भी शामिल है। इसमें दो इंजन विकल्प दिए गए हैं, 3.0L टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन (394.2 bhp, 550 Nm) और 3.0L टर्बोचार्ज्ड डीज़ल इंजन (345.9 bhp, 700 Nm)। दोनों इंजन आठ-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आते हैं। यह SUV अपनी पावर और ऑफ-रोड क्षमताओं के लिए जानी जाती है।
हार्दिक की कार कलेक्शन का सबसे महंगा और लग्जरी मॉडल है Rolls-Royce Phantom। इसमें 6.75L ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V12 इंजन दिया गया है, जो 563 bhp पावर और 900 Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह कार आठ-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है और इसकी कीमत ₹9.5 करोड़ (एक्स-शोरूम) है। फैंटम दुनिया की सबसे शानदार और लग्जरी कारों में गिनी जाती है।
पावर और लग्जरी का मेल है Mercedes-AMG G63। इसमें 4.0L V8 इंजन दिया गया है, जो दमदार परफॉर्मेंस और एडवांस 4x4 क्षमताओं से लैस है। ऑफ-रोडिंग और स्टाइल दोनों ही मामले में यह SUV हार्दिक की शख्सियत को बखूबी दर्शाती है।