सरकार ने 28 प्रतिशत स्लैब को खत्म कर दिया है। अब सिर्फ 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत वाले दो स्लैब हैं। जीएसटी की दरों में बदलाव का सबसे बड़ा फायदा ऑटो सेक्टर में देखने को मिल रहा है।
कई बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपनी कार और बाइक की कीमतों में भारी कटौती का ऐलान किया है। वैसे तो जीएसटी की नई दरें 22 सितंबर 2025 से लागू हो रही हैं लेकिन महिन्द्रा जैसे कई ब्रांड्स ने छूट का ऐलान अभी से कर दिया है। आज की इस रिपोर्ट में हम जीएसटी में हुए बदलाव के कारण सस्ती हुई बाइक की बात करेंगे। आइए जानते हैं कि Yamaha, Bajaj और KTM की बाइक्स पर कितनी छूट मिलने वाली है... फोटो-KTM
Yamaha Motor नई अपनी बाइक की कीमतों को रिवाइज किया है जो कि 22 सितंबर से प्रभावी होंगी। Yamaha R15 की कीमत में सबसे ज्यादा 17,581 रुपये की कटौती हुई है। नई दिल्ली एक्सशोरूम कीमत पहले 2,12,020 रुपये थी जो कि अब 1,94,439 रुपये हो गई है। फोटो-YAMAHA
वहीं Yamaha MT15 की नई कीमत 14,964 रुपये की कटौती के बाद 1,65,536 रुपये हो गई है। Yamaha FZ की रेंज यानी FZ-S Fi Hybrid और FZ-X Hybrid की कीमतें अब क्रमशः 1,33,159 रुपये और 1,37,560 रुपये हो गई हैं। ये दोनों बाइक्स क्रमशः 12,031 रुपये और 12,430 रुपये तक सस्ती हुई हैं। फोटो-YAMAHA
स्कूटर सेगमेंट की बात करें तो Yamaha Aerox 155 Version S को अब 1,41,137 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह स्कूटर 12,753 रुपये सस्ता हुआ है। वहीं Yamaha RayZR 7,759 रुपये की कटौती के बाद 86,001 रुपये में और Yamaha Fascino को 8,509 रुपये की कटौती के साथ 94,281 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोटो- YAMAHA
जीएसटी में बदलाव और फेस्टिव सीजन से ठीक पहले Bajaj Auto ने भी अपनी बाइक की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है। 22 सितंबर से Bajaj और KTM की बाइक्स भी करीब 20,000 रुपये तक सस्ती होंगी। Bajaj के टेंपो की कीमत में करीब 24,000 रुपये तक की कटौती हुई है। फोटो-YAMAHA
KTM की 160 Duke, 200 Duke, 250 Duke, RC 200 और 250 Adventure को सस्ते में खरीदने का मौका मिलेगा। इनकी कीमतों में 20,000 रुपये तक की कटौती हुई है। फोटो-YAMAHA
यदि आप Bajaj Pulsar 150 खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इस पर आपको 9,500 रुपये तक की बचत हो सकती है। पहले 28 प्रतिशत जीएसटी के साथ इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,10,000 रुपये थी, जो कि अब 18% जीएसटी के साथ 1,00,500 लाख रुपये हो गई है। फोटो-YAMAHA