तेजस्वी, तेज प्रताप ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, सुशील मोदी ने कसा तंज- लालू और राबड़ी ने लगवाई क्या? देखें VIDEO

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 1, 2021, 03:45 PM IST

कोविड-19 वैक्सीन पर बिहार में सियासत तेज हो गई है। तेजस्वी, तेज प्रताप के टीका लगवाने के बाद, बीजेपी नेता सुशील मोदी ने कहा कि मम्मी पापा को भी टीका लगवाएं।

तेजस्वी, तेज प्रताप ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, सुशील मोदी ने कसा तंज- लालू और राबड़ी ने लगवाई क्या? देखें VIDEO

बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव और उनके भाई तेज प्रताप यादव ने कोरोना वैक्सीन लगवा ली है। इसके बाद इस पर सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है। बिहार पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने तंज कसते हुए कहा कि अच्छी बात है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव और उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव ने काफी देर से ही सही कोरोना की वैक्सीन ले ली। दोनों भाइयों को अब राजनीतिक बातें भूल कर अपने माता-पिता को भी टीका लगवाने के लिए तैयार करना चाहिए।

पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि अच्छी बात है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव और उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव ने काफी देर से ही सही कोरोना की वैक्सीन ले ली। दोनों भाइयों को अब राजनीतिक बातें भूल कर अपने माता-पिता को भी टीका लगवाने के लिए तैयार करना चाहिए। सुशील मोदी ने कहा कि अगर लालू प्रसाद ने टीका लिया है तो यह जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए ताकि आरजेडी के लाखों समर्थकों को टीका लेने की प्रेरणा मिले। टीकाकरण को लेकर लोगों का भ्रम दूर करने में लालू परिवार सकारात्मक भूमिका निभा सकता है।

उन्होंने कहा कि तेजस्वी और तेजप्रताप यादव ने अगर प्राइवेट अस्पताल के बजाय पटना स्थित एम्स, आइजीआइएमएस या किसी अन्य सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना के टीके लिए होते तो जनता के बीच अच्छा संदेश जाता। तेजप्रताप स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं। उन्हें उन निजी अस्पतालों की ब्रांडिंग से बचना चाहिए था जो गरीबों की पहुंच से बाहर हैं। सुशील ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई अतिविशिष्ट व्यक्ति सरकारी संस्थानों में कोरोना के टीके ले चुके हैं।

वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के प्रवक्ता और पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने कटाक्ष करते हुए कहा कि कोरोना टीकाकरण अभियान को काल्पनिक बताने वाले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी आखिकार आज टीका लगवा ही लिया।

गौर हो कि कोविड-19 वैक्सीन न लगवाने को लेकर बिहार में सत्तारूढ़ एनडीए की ओर से आलोचना झेल रहे आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के बुधवार को अपने बड़े भाई तेज प्रताप यादव के साथ रूसी स्पुतनिक-वी टीका लिए जाने पर एनडीए ने तंज किया। आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के दोनों बेटों ने बुधवार को मेदांता अस्पताल में स्पुतनिक वैक्सीन लगवाए। बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी ने बाद में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हमने स्पुतनिक वैक्सीन ली है, बहरहाल वैक्सीन, वैक्सीन होती है। इससे क्या फर्क पड़ता है कि वह भारतीय है या विदेशी। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!