RJD Bihar Result 2020 UPDATES: यहां जानिए आरजेडी के कौन उम्मीदवार आगे चल रहे हैं और कौन पीछे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 10, 2020, 02:11 PM IST

RJD Bihar Election Results- All Seats UPDATES: बिहार विधानसभा के लिए हुए 243 सीटों हुए चुनाव में वोटों की गिनती चल रही है। यहां जानिए तेजस्वी यादव की पार्टी आरजेडी के सभी उम्मीदवारों का हाल।

RJD Bihar Result 2020 UPDATES: यहां जानिए आरजेडी के कौन उम्मीदवार आगे चल रहे हैं और कौन पीछे

RJD Bihar Election Results: बिहार विधानसभा के लिए हुए 243 सीटों हुए चुनाव में वोटों की गिनती हो रही है। रुझानों के मुताबिक राष्ट्रीय जनता दल सबसे बड़ी पार्टी बनकर निकलती नजर आ रही है। महागठबंधन की तरह से आरजेडी के तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री उम्मीदवार है। आरजेडी ने कुल 144 सीटों पर चुनाव लड़ा है। तेजस्वी वैशाली जिले के राघोपुर सीट से चुनावी मैदान में हैं। जबकि उनके भाई तेज प्रताप यादव ने समस्तीपुर जिले के हसनपुर सीट से चुनाव लड़ा है। मतदान तीन चरणों में 28 अक्टूबर (71 सीटों), 3 नवंबर (94 सीटों) और 7 नवंबर (78 सीटों) को संपन्न हुआ था। नीचे जानिए चुनाव रूझानों और नतीजों में आरजेडी का हाल क्या है। उसके कौन से उम्मीदवार आगे चल रहे है और पीछे रहे हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न टीवी चैनलों के एग्जिट पोल में आरजेडी के नेतृत्व वाले विपक्षी महागठबंधन की प्रदेश में सत्ताधारी एनडीए पर बढ़त की भविष्यवाणी की गई है, जिसने तेजस्वी यादव को अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश किया था। अगर आरजेडी को बिहार विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल होती है एक ही परिवार से बिहार का तीसरा मुख्यमंत्री बनेगा। तेजस्वी यादव के पिता लालू प्रसाद यादव और उनकी मां राबड़ी देवी ने 1990 से लेकर 2005 तक बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!