Patna:पति ने कोरोना संक्रमित पत्नी की गला रेतकर की हत्या फिर खुद किया सुसाइड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 26, 2021, 11:41 PM IST

Patna Crime News : कोरोना संक्रमण की वजह से एक पति ने बिहार की राजधानी पटना में अपनी ही पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी और खूद भी आत्महत्या कर ली।

Patna:पति ने कोरोना संक्रमित पत्नी की गला रेतकर की हत्या फिर खुद किया सुसाइड

पटना: बिहार की राजधानी पटना के पत्रकारनगर थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह के चलते एक शख्स ने कोरोना वायरस से संक्रमित अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी और बाद में कथित रूप से छत से कूदकर स्वयं आत्महत्या कर ली। मृतका पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी, बीमार होने के बाद पति ने उसकी जांच कराई थी, जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद वह काफी तनाव था।

जांच रिपोर्ट आने के बाद इसी क्रम में बीती रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, इस बात से नाराज पति ने ब्‍लेड से अपनी पत्‍नी का गला रेत दिया। घटना के वक्‍त दंपती के दो बच्‍चे घर में थे। मां की हत्या होता देख बच्चों ने शोर मचाया, ऐसे में उसने खुद भी छत से कूदकर अपनी जान दे दी।

पत्रकारनगर थाना पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान पटना रेलवे स्टेशन पर कार्यरत 49 साल के अतुल लाल और 44 साल की उनकी पत्नी तुलिका देवी  के तौर पर हुई है। 

आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे थे मगर...

बताते हैं कि पति-पत्‍नी के बीच हो रहे झगड़े की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे थे लेकिन मृतका के कोरोना संक्रमित होने की वजह से वे घर के अंदर नहीं गए। लाल की अपनी पत्नी से अनबन चल रही थी और उन्होंने अवसाद में यह कदम उठाया है। अवर निरीक्षक ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!